फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   107 new ration depots will open in the district, applications started, 35 reserved for women.

Fatehabad News: जिले में खुलेंगे 107 नए राशन डिपो, आवेदन शुरू, महिलाओं के लिए 35 आरक्षित

Mon, 26 Oct 2026 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 26 Oct 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
107 new ration depots will open in the district, applications started, 35 reserved for women.
फतेहाबाद। शहर के एक राशन डिपो पर राशन लेते लाभार्थीलाइब्रेरी 
फतेहाबाद। जिले में सरकार 107 नए राशन डिपो खोलने जा रही है। इस बार महिलाओं के लिए डिपो आरक्षित भी किए गए हैं। रिक्त उचित मूल्य की दुकानों (राशन डिपो) के लाइसेंस आवंटित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर है। डीएफएसई कुशलपाल बूरा ने बताया कि जिला के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कुल 107 राशन डिपो बनेंगे। नई आवंटन प्रक्रिया में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। वहीं, आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर डिपो आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया से जिले में राशन वितरण व्यवस्था का विस्तार होने के साथ पात्र लोगों के लिए स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। जिले में वर्तमान में कुल 317 राशन डिपो संचालित हैं। अब 107 नए डिपो खुलने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का दायरा बढ़ने की उम्मीद है। इससे राशन उपभोक्ताओं को सुविधा मिल सकती है। खासकर उन क्षेत्रों में लोगों को राहत मिलने की संभावना है, जहां मौजूदा डिपो पर उपभोक्ताओं की संख्या अधिक है या राशन लेने के लिए दूर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

महिलाओं को मिलेगा अवसर

नए राशन डिपो के आवंटन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान रखा गया है। इससे महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल सकेंगे और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगी। डीएफएसओ ने बताया कि राशन डिपो के लिए आवेदनकर्ता संबंधित वार्ड या गांव का निवासी और बेरोजगार होना चाहिए। उसकी आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक का कम से कम 12वीं पास होना और कंप्यूटर का ज्ञान होना भी अनिवार्य है।
----
जिले में खाली राशन डिपो की पूरी सूची
1. अहरवां - रतिया ब्लॉक
2. बिढ़ाईखेड़ा - टोहाना ब्लॉक
3. बाढ़ा - रतिया ब्लॉक (महिलाओं के लिए आरक्षित)
4. बरसीन - फतेहाबाद ब्लॉक
5. बुवान - भूना ब्लॉक
6. बहल भोमिया - फतेहाबाद ब्लॉक
7. भट्टू - भूना ब्लॉक
8. भट्टू कलां - भट्टू कलां ब्लॉक (कुल 2 पद, इनमें 1 महिलाओं के लिए आरक्षित)
9. भानीखेड़ा - रतिया ब्लॉक
10. भोडियाखेड़ा - फतेहाबाद ब्लॉक
11. भूना - भूना ब्लॉक
12. बीघड़ प्रथम - फतेहाबाद ब्लॉक
13. बीघड़ द्वितीय - फतेहाबाद ब्लॉक (महिलाओं के लिए आरक्षित)
14. बुर्ज - रतिया ब्लॉक
15. चांदी कलां - रतिया ब्लॉक
16. चंदड़ कलां - टोहाना ब्लॉक (महिलाओं के लिए आरक्षित)
17. चनकोठी - नागपुर ब्लॉक
18. चिल्लेवाल - टोहाना ब्लॉक
19. चितान - टोहाना ब्लॉक (महिलाओं के लिए आरक्षित)
20. चुघेअहली - नागपुर ब्लॉक
21. दरियापुर - फतेहाबाद ब्लॉक
22. धांगड़ - फतेहाबाद ब्लॉक (महिलाओं के लिए आरक्षित)
23. ढाणी बिलासपुर - रतिया ब्लॉक
24. ढाणी ढाका - नागपुर ब्लॉक
25. ढाणी महताब - भट्टू कलां ब्लॉक (महिलाओं के लिए आरक्षित)
26. ढाणी टाहलीवाली - फतेहाबाद ब्लॉक
27. ढाणी ढोबा - फतेहाबाद ब्लॉक
28. धौलू - भूना ब्लॉक (महिलाओं के लिए आरक्षित)
29. धीड़ - फतेहाबाद ब्लॉक
30. दिगोह - भूना ब्लॉक
31. गुरुसर - रतिया ब्लॉक (महिलाओं के लिए आरक्षित)
32. हमजापुर - रतिया ब्लॉक
33. हड़ौली - नागपुर ब्लॉक
34. जल्लोपुर - नागपुर ब्लॉक (महिलाओं के लिए आरक्षित)
35. कलौठा - रतिया ब्लॉक
36. कमालवाला - टोहाना ब्लॉक
37. काना खेड़ा - टोहाना ब्लॉक (महिलाओं के लिए आरक्षित)
38. कन्हड़ी - टोहाना ब्लॉक
39. कारियां - नागपुर ब्लॉक
40. खाबड़ा खुर्द - भट्टू कलां ब्लॉक (महिलाओं के लिए आरक्षित)
41. खजूरी जाटी - फतेहाबाद ब्लॉक
42. खनोरा - टोहाना ब्लॉक
43. खासा पठानाना - भूना ब्लॉक (महिलाओं के लिए आरक्षित)
44. खुंडन - नागपुर ब्लॉक
45. लांबा - रतिया ब्लॉक
46. लुठेरा - रतिया ब्लॉक (महिलाओं के लिए आरक्षित)
47. माडूवाला - टोहाना ब्लॉक
48. मल्हड़ - नागपुर ब्लॉक
49. मलवाला - नागपुर ब्लॉक (महिलाओं के लिए आरक्षित)
50. मामूपुर - टोहाना ब्लॉक
51. मानकपुर - नागपुर ब्लॉक
52. मानावाली - फतेहाबाद ब्लॉक (महिलाओं के लिए आरक्षित)
53. मंघेड़ा - टोहाना ब्लॉक
54. मेहूवाला - भट्टू कलां ब्लॉक
55. मिराना - रतिया ब्लॉक (महिलाओं के लिए आरक्षित)
56. मोहम्मदपुर रोही - फतेहाबाद ब्लॉक
57. मोहम्मदपुर रोही द्वितीय - फतेहाबाद ब्लॉक
58. मुंधलियां - जाखल ब्लॉक (महिलाओं के लिए आरक्षित)
59. नथुवाल - जाखल ब्लॉक
60. नथवान - रतिया ब्लॉक
61. रसूलपुर - टोहाना ब्लॉक (महिलाओं के लिए आरक्षित)
62. रजाबाद - फतेहाबाद ब्लॉक
63. रोजांवाली - रतिया ब्लॉक
64. सालम खेड़ा - फतेहाबाद ब्लॉक (महिलाओं के लिए आरक्षित)
65. समैन - टोहाना ब्लॉक (कुल 2 रिक्तियां)
66. सांचला - भूना ब्लॉक (महिलाओं के लिए आरक्षित)
67. सरदारवाला - रतिया ब्लॉक
68. सुलीखेड़ा - भट्टू कलां ब्लॉक
69. तलवाड़ा - जाखल ब्लॉक (महिलाओं के लिए आरक्षित)
70. तामसपुरा - नागपुर ब्लॉक
71. ठरवी - टोहाना ब्लॉक
72. थेरी - नागपुर ब्लॉक (महिलाओं के लिए आरक्षित)
73. जापत्तेवाल - टोहाना ब्लॉक
74. कानाखेड़ा - टोहाना ब्लॉक
---
जिले के इन शहरों में इस वार्ड में खाली हैं राशन डिपो
भूना - वार्ड 2, 4, 5, 6, 9, 12, 14 और 10 (महिलाओं के लिए आरक्षित)।
टोहाना - वार्ड 7, 11, 15 18 और 8 व 10 (महिलाओं के लिए आरक्षित)।
रतिया - वार्ड 4 व 11 (महिलाओं के लिए आरक्षित) 6 और 16।
जाखल - वार्ड 5, 8, 11, 12 और 6 (महिलाओं के लिए आरक्षित)।
फतेहाबाद - वार्ड 3, 7, 8 और 12, 15, 19, 22 व 25 (महिलाओं के लिए आरक्षित)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed