फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ट्रक से टकराई कार महिला पुलिसकर्मी की मौत, पति गंभीर, रेफर

ट्रक से टकराई कार महिला पुलिसकर्मी की मौत, पति गंभीर, रेफर

Mon, 21 Jan 2019 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से टकराई कार  महिला पुलिसकर्मी की मौत, पति गंभीर, रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। नेशनल हाईवे स्थित गांव धांगड़ के पास देर रात करीब साढ़े 12 बजे फतेहाबाद से हिसार की तरफ जा रही कार ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार सवार महिला पुलिसकर्मी राजबाला (33) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति आजाद सिंह घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पहुंची सदर थाना पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया जबकि उसके पति को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल भिजवाया। जहां आजाद सिंह की गंभीरावस्था को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतका के पति के बयान के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात राजबाला और उसका पति हिसार के एक निजी अस्पताल से राजबाला की दवाई लेने जा रहे थे। इसी दौरान गांव धांगड़ के पास एक ट्रक गलत साइड में पीछे की तरफ आ रहा था। वहीं कार के आगे दूसरा ट्रक होने के कारण कार चालक मृतका के पति को सामने से पीछे की तरफ आ रहा ट्रक दिखाई नहीं दिया और उनकी कार ट्रक से जा टकराई। स्पीड तेज होने के कारण कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे में कार सवार महिला पुलिसकर्मी राजबाला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजबाला की ड्यूटी पुलिस लाइन में थी तथा वह पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थी। पुलिस को दिए बयान में मृतका के पति ने बताया कि शनिवार की रात को उसकी पत्नी को एकाएक सांस की दिक्कत हो गई। बयान के अनुसार राजबाला की दवाइयां पहले भी एक निजी अस्पताल से चल रही थी। दिक्कत ज्यादा होने के कारण वे रात को हिसार दवाई लेने जा रहे थे। इसी दौरान गांव धांगड़ के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
देर रात सड़क हादसे की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर जाकर मुआयना किया। मृतका के पति के बयान के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को काबू कर लेगी। पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
- आत्माराम बैनीवाल, सदर थानाध्यक्ष, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed