{"_id":"5c251a29bdec2256b421f11c","slug":"101545935401-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन के बहाने मजदूरों के हकों पर डाका डाल रही है सरकार : अनेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन के बहाने मजदूरों के हकों पर डाका डाल रही है सरकार : अनेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। ऑनलाइन के बहाने मजदूरों के हकों पर डाका डाला जा रहा है। मजदूरों को कभी ऑनलाइन तो कभी ऑफलाइन के फेर में उलझा रखा है। इसके खिलाफ प्रदेशभर के निर्माण मजदूर जिला मुख्यालयों पर ऑनलाइन के निर्णय की प्रति जलाएंगे। यह बात भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला प्रधान जगीर सिंह व जिला सचिव ओमप्रकाश अनेजा ने यूनियन कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकार की सभी योजनाओं के आवेदन ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है, जिसका असर निर्माण मजदूरों के कल्याण बोर्ड पर भी होगा। प्रदेश में 8 लाख के करीब निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड में पंजीकृत है। पंजीकृत मजदूरों का बहुमत हिस्सा अभी तक ऑफलाइन है, जो किसी भी प्रकार से ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं। ऐसे में राज्य सरकार जानबूझ कर मजदूरों को ऑनलाइन के बहाने से उनके हकों से वंचित कर रही है। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ ऑनलाइन का प्रचार किया जा रहा है वही दूसरी तरफ श्रमिक मित्र के नाम पर अपने चहेतों को भर्ती करके 50 रुपये प्रति आवेदन उन्हें बोर्ड की ओर से भुगतान किया जाएगा, जो सीधे तौर पर बोर्ड के पैसे की बर्बादी है। इसे मजदूर वर्ग किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा और इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इसी कड़ी में 31 दिसम्बर को फतेहाबाद में प्रदर्शन कर ऑनलाईन के निर्णय की प्रतियां फूंकी जाएगी। इस अवसर पर उपप्रधान गुरप्रीत, धर्मपाल सिंह, मुकेश डूल्ट, हरदीप सिंह, सोहन लाल, जसवीर सिंह, दर्शन सिंह, मदन सिंह सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।