फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नप प्रशासन ने मोबाइल मार्किट में चलवाई जेसीबी, उखाड़े बोर्ड-फ्लैक्स, नप अध्यक्ष नागपाल की भी नहीं सुनी अफसरों ने

नप प्रशासन ने मोबाइल मार्किट में चलवाई जेसीबी, उखाड़े बोर्ड-फ्लैक्स, नप अध्यक्ष नागपाल की भी नहीं सुनी अफसरों ने

Fri, 06 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
नप प्रशासन ने मोबाइल मार्किट में चलवाई जेसीबी, उखाड़े बोर्ड-फ्लैक्स, नप अध्यक्ष नागपाल की भी नहीं सुनी अफसरों ने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। नगर परिषद प्रशासन ने बिना नोटिस दिए मार्केट की सभी दुकानों पर जेसीबी चलवा दी। दो दुकानदारों के बीच के झगड़े के चलते सीएम दरबार तक पहुंची शिकायत के समाधान के नाम पर नगर परिषद प्रशासन ने वीरवार दोपहर बाद मोबाइल मार्केट में सभी दुकानों के बोर्ड, फ्लैक्स और बरामदे तुड़वा दिए। हैरानी की बात ये रही कि अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंचे नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल के ही आदेश मानने से इंकार कर दिया और पहले की तरह दुकानों पर जेसीबी चलाते रहे। नप कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा आदेश न मानने से भड़के नागपाल वहां से बैरंग लौट गए। ये सब देखकर दुकानदारों ने नगर परिषद प्रधान नागपाल के खिलाफ नारेबाजी भी की।
नगर परिषद के जेई सुमित चोपड़ा ने बताया कि मोबाइल मार्केट में दो दुकानदारों भगवती मोबाइल व उसके पड़ोसी के बीच कई माह से बोर्ड को लेकर झगड़ा चल रहा है जिसके चलते दोनों पक्षों ने अपनी शिकायत सीएम विंडो पर डाली हुई है। इसके अलावा दोनों की शिकायत सीएम ट्विटर पर भी पहुंच गई जिसके बाद सीएम कार्यालय से इस समस्या के जल्द समाधान के आदेश प्राप्त हुए हैं। इसी के चलते वीरवार दोपहर बाद नगर परिषद प्रशासन का पूरा अमला पुलिस फोर्स के साथ मोबाइल मार्केट पहुंच गया और दुकानदारों को बाहर आने की चेतावनी दी। इसके चलते काफी देर तक दुकानदारों व नप कर्मचारियों के बीच बहस भी हुई। इस बीच दुकानदारों ने नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल की भी जब नप अधिकारियों व कर्मचारियों ने नहीं सुनी तो वे बैरंग लौट गए। नप अध्यक्ष के साथ कर्मचारियों के बर्ताव को देखकर दुकानदारों ने भी हथियार डाल दिए और दुकानों के शटर बंद कर बाहर की ओर आकर खड़े हो गए। इसके बाद दुकानदारों के सामने ही नगर परिषद की जेसीबी ने एक-एक करके सभी दुकानों के शटर और बरामदे तोड़ दिए।
विज्ञापन

दो माह पहले दिए थे नोटिस
नगर परिषद की टीम ने बोर्ड और फ्लैक्स के साथ लगी अन्य उपकरणों को भी तोड़ दिया। कई दुकानों के बोर्ड के साथ लगे एसी के कंप्रेसर भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। जेई सुमित चोपड़ा ने नोटिस नहीं देने की बात को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि लगभग दो माह पहले सभी दुकानदारों को नोटिस दिए गए थे कि वो समय रहते दुकानों के आगे से बोर्ड व फ्लैक्स हटवा लें अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद गुरचरण की दुकान भी नहीं छोड़ी, विपक्षी पार्षदों ने नप अध्यक्ष पर साधा निशाना
मोबाइल मार्केट में जेसीबी लेकर अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम ने सबसे पहले मार्केट के अंदर मौजूद पार्षद राजकुमार सैनी की दुकान के आगे से बरामदा तोड़ दिया। इस मौके पर खुद पार्षद राजकुमार सैनी भी मौके पर पहुंचे लेकिन कर्मचारियों ने उनकी भी नहीं सुनी। इस बीच मौके पर पहुंचे पार्षद प्रतिनिधि दीपू टुटेजा ने इस कार्यवाही के लिए नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल की कड़ी आलोचना की। टुटेजा ने कहा कि जब प्रधान का आदेश उनके कर्मचारी ही नहीं मानते तो बाकी शहर उन पर कैसे विश्वास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed