{"_id":"5aaeb9854f1c1bac758b613f","slug":"101521400197-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीडन मामले में 5 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीडन मामले में 5 पर केस दर्ज
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज उत्पीड़न मामले में पांच पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। पुलिस ने अदालत के आदेश व शहर के वार्ड नंबर- 11 की विवाहिता अंजू रानी की शिकायत पर पति के अलावा 5 अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में पीड़िता के पति विनोद कुमार के अलावा देवी बाई, श्रीचंद निवासी सिरसा, अंजू पत्नी पवन कुमार व पवन कुमार निवासी हनुमानगढ़ शामिल हैं। अदालत के समक्ष बयान देते हुए विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 4 अक्तूबर 2014 को हिंदू रीति-रिवाज के तहत हुई थी और इस शादी में उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत से भी अधिक दान-दहेज दिया था। आरोप लगाया कि शादी के पश्चात ही उसके ससुराल परिवार के लोग मायके परिवार द्वारा दिए गए दान-दहेज से खुश नहीं थे, जिसके लिए वह हमेशा ही उसे प्रताड़ित करते थे। विवाहिता ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों उसके ससुराल परिवार के उक्त नामजद लोगों ने उसके साथ न केवल मारपीट की, बल्कि काफी प्रताड़ित भी किया।