{"_id":"5a3ff8504f1c1b3c3d8bfc4c","slug":"101514141776-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की वारदात का नहीं लगा सुराग, दुकान मालिक पहुंचा कोमा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की वारदात का नहीं लगा सुराग, दुकान मालिक पहुंचा कोमा में
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
शहर के पुराना बस स्टैंड पर स्थित महादेव इलेक्ट्रिक स्टोर पर कुछ दिन पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस द्वारा कोई सुराग न निकालने से आहत स्टोर का मालिक सदमे आ गया है और कोमा में पहुंचने के पश्चात हिसार के निजी अस्पताल के आईसीयू में दाखिल करवाया गया है।
दुकान मालिक के परिजनों ने पुलिस के आला अधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इसके पीछे पुलिस की लापरवाही को प्रमुखता से दर्शाया है और चेतावनी दी है कि अगर इस हालत में स्टोर के मालिक दीपक कुमार को कुछ भी हुआ तो उसकी जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की होगी। मुख्यमंत्री व आला अधिकारियों को भेजे गए पत्र की प्रतियां यहां पत्रकारों को वितरित करते हुए परिवार के प्रमुख जयदेव गुप्ता व राकेश गुप्ता ने बताया कि गत रविवार को अज्ञात चोरों ने उनके भाई दीपक कुमार की दुकान के ताले तोड़कर करीब 1 लाख रुपए कीमत का सामान चोरी कर लिया था। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात चौकीदार ने उसी समय ड्यूटी दे रहे 2 पुलिस कर्मियों को सूचित भी कर दिया था, लेकिन उसके बावजूद पुलिस ने उक्त चोरों को पकड़ने व रास्ते में छोड़े गए चोरी किए गए सामान को बरामद करने की कोई भी जहमत नहीं उठाई।
उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार व आसपास के दुकानदार पुलिस के समक्ष कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस ने चोरी का सुराग नहीं निकाला है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त चोरी के पश्चात उनका भाई सदमे आ गया है और हिसार के निजी अस्पताल में कोमा में होने के कारण आईसीयू में दाखिल करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अगर पुलिस ने चोरी का सुराग न निकाला और उनके भाई को कुछ हुआ तो उसकी जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
------------------------
चोरी की वारदात को ट्रेस करने की पूरी कोशिश की जा रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसके अलावा सीन आफ क्राइम व एफएसएल की टीमें भी लगातार इसी मामले पर कार्रवाई कर रही हैं। जल्द ही चोरी के मामलों का खुलासा करेंगे।
- देवीलाल सिंह, शहरी चौकी इंचार्ज, रतिया