फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   10-year-old boy dies after lift wire breaks in Fatehabad

फतेहाबाद में दुखद हादसा: लिफ्ट का तार टूटने से 10 साल के बच्चे की मौत, बड़े भाई की हालत नाजुक

Wed, 01 Dec 2021 07:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Dec 2021 07:13 PM IST
सार

एसी शोरूम बनाने के लिए मामा ने किराये पर दुकान ली थी। शाम को मामा के साथ सफाई करने के लिए दोनों भाई शोरूम में आए थे। दोनों भाई सामान ढोने वाली लिफ्ट के ऊपर थे तभी तार टूटने से लिफ्ट नीचे आ गिरी। लिफ्ट गिरने से लिफ्ट पर सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं करवाई है। 

विज्ञापन
10-year-old boy dies after lift wire breaks in Fatehabad
घायल बच्चे को अस्पताल ले जाते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के शहर के जवाहर चौक में बुधवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। मामा के साथ दुकान पर सफाई करने के लिए आए 10 वर्षीय बच्चे इंद्रपुरा मोहल्ला निवासी हेमांग की लिफ्ट के साथ नीचे गिरने से मौत हो गई जबकि 15 वर्षीय भाई गुन्नू गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भाई सामान ढोने वाली लिफ्ट पर बैठकर ऊपर जा रहे थे, अचानक तार टूट गई और दोनों लिफ्ट के साथ नीचे आ गिरे। घायल भाई को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया और फिर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।        

विज्ञापन


मामले में परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया और किसी तरह की पुलिस कार्रवाई भी नहीं करवाई है। मामले के मुताबिक डीएसपी रोड पर एसी शोरूम चलाने वाले सुमित मेहता ने जवाहर चौक में दुकान किराये पर ली थी। डीएसपी रोड से जवाहर चौक में एसी का शोरूम शिफ्ट करना था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : चरखी दादरी: दो जनवरी को होगी सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत, 1143 खापों के दिया जाएगा निमंत्रण, राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर इंद्रपुरा मोहल्ला निवासी हेमांग और गुन्नू अपने मामा सुमित के साथ सफाई करवाने के लिए आए थे। बताया जा रहा है सुमित ऊपर सफाई कर रहा था और दोनों भाई नीचे थे। हेमांग और गुन्नू लिफ्ट के द्वारा जैसे ही ऊपर जाने लगे तो अचानक तार टूट गया और लिफ्ट फेल हो गई और नीचे आ गिरी।

इससे लिफ्ट पर सवार दोनों भाई भी नीचे गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को गंभीर हालत में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टर ने 10 वर्षीरू हेमांग को मृत घोषित कर दिया और बड़े भाई गुन्नू को रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed