{"_id":"62054e8c77c80c4b9418924a","slug":"10-new-corona-infected-found-in-the-district-25-became-healthy-fatehabad-news-hsr6239812145","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 10 नए कोरोना संक्रमित मिले, 25 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 10 नए कोरोना संक्रमित मिले, 25 हुए स्वस्थ
विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाती पात्र।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण जिले में कम होने लगा है। संक्रमण दर भी डेढ़ फीसदी पर आ गई है। वीरवार को जिले में कोरोना संक्रमित 10 नए मरीज मिले हैं और 25 स्वस्थ हुए हैं। जिले में 79 मरीज सक्रिय हैं इनमें से 75 मरीज होम आइसोलेट और चार अस्पताल में दाखिल हैं। जिले रिकवरी दर में 97.10 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले के फतेहाबाद क्षेत्र और रतिया में 2-2, भट्टूकलां मे 3, बड़ोपल में 2 और भूना में एक कोरोना संक्रमित मिला है। जिले में कोरोना की तीसरी लहर में 13 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
2111 लोगों ने लगवाया टीका
जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कम है। वीरवार को जिले में 2111 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 15 से 17 आयु वर्ग के 1396, 18 से 44 आयु वर्ग के 528 लोगों ने टीका लगवाया है। जिले में अब तक 6 लाख 73 हजार 202 पात्र पहली डोज लगवा चुके हैं। इसके अलावा 4 लाख 56 ने दूसरी डोज लगवाई है।
जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति
जिले में कोरोना के लिए गए सैंपल : 384224
जिले में अब तक संक्रमित केस मिले : 19885
कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए : 19309
जिले में कोरोना संक्रमितों की हुई मौत : 497
जिले में कुल संक्रमण दर : 5.2 फीसदी
जिले में रिकवरी रेट : 97.10 फीसदी
कोट
जिले में कोरोना के 10 नए केस मिले हैं और 25 स्वस्थ हुए हैं। जिले में संक्रमण दर कम हो रही है। हालांकि लोगों से अपील है कि वह सावधानी बरतें, लक्षण दिखने पर जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन