फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   10 new cases found, dengue patients reached near 100

10 नए केस मिले, 100 के करीब पहुंचे डेंगू के मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
10 new cases found, dengue patients reached near 100
डेंगू को लेकर सर्वे करती हुई स्वास्थ्य विभाग आरै नगर परिषद की टीम। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। डेंगू मरीजों का आंकड़ा जिले में बढ़ता जा रहा है। आंकड़ा 100 के करीब पहुंच गया है। वीरवार को जिले में डेंगू के 10 नए केस मिले हैं। कुल मरीजों का आंकड़ा 98 हो गया है। सबसे अधिक मरीज फतेहाबाद शहर में मिल रहे हैं। यहां अग्रवाल कॉलोनी में ही करीब 15 डेंगू मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने 28 मरीजों के डेंगू सैंपल लिए हैं। अब तक जिले में 758 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें ही 98 मरीजों की पुष्टि हुई है। विभाग की टीमों ने जिले में 1752 घरों में जांच की। यहां पर 26 घरों में लारवा मिला है। स्वास्थ्य विभाग 3385घरों के मालिकों को लारवा मिलने पर नोटिस दे चुका है।
विज्ञापन

जिले में यहां मिले नए केस
गांव मानावाली में 62 वर्षीय महिला।
गांव भट्टू सोत्तर निवासी 60 वर्षीय महिला।
भट्टूमंडी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति।
फतेहाबाद के कबीर बस्ती निवासी 56 वर्षीय महिला।
फतेहाबाद के जवाहर चौक निवासी 20 वर्षीय युवती।
फतेहाबाद के धर्मशाला रोड निवासी 31 वर्षीय युवक।
फतेहाबाद के शिवनगर निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति।
फतेहाबाद के सतीश कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय बालक।
फतेहाबाद के अग्रवाल कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय बालक।
फतेहाबाद के अग्रवाल कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय युवती।
10 में से 7 मरीज फतेहाबाद शहर में मिले
डेंगू का प्रकोप फतेहाबाद शहर में सबसे ज्यादा है। वीरवार को जिले में 10 डेंगू मरीज मिले हैं। इसमें 7 मरीज फतेहाबाद शहर में मिले हैं। अग्रवाल कॉलोनी में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे है। यहां डेंगू आशंकित महिला की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
डेंगू के मरीज बहुत बढ़ रहे है। ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज इससे संबंधित ही आ रहे है। डेंगू फैलाने वाला मच्छर साफ पानी में पनपता है और दिन के समय काटता है। लोगों से अपील है कि अपने आसपास पानी एकत्रित न होने दें।

- डॉ.अंशुल सहगल, फिजिशियन।
कोट
जिले में डेंगू के वीरवार को 10 नए केस मिले हैं। जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 98 हो गई है। लोगों से अपील है कि डेंगू के लक्षण दिखने पर जांच जरूर करवाएं।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed