{"_id":"64c3fcdf25662d1bb70bcdb6","slug":"10-month-old-child-dies-under-suspicious-circumstances-in-ratia-doctor-accused-of-negligence-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-2891-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रतिया में 10 महीने के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रतिया में 10 महीने के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप
विज्ञापन
रतिया परिजनों को समझाते हुए पुलिसकर्मी
रतिया। टोहाना रोड पर निजी अस्पताल में 10 महीने के एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद मृतक बच्चे के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और समझाकर परिजनों को शांत किया। वहीं, चिकित्सक ने कहा कि जब बच्चा उनके पास शाम को इलाज के लिए आया था, उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी।
बॉर्डर के साथ लगते पंजाब के गांव हाकमवाला निवासी अमृतपाल सांस की दिक्कत को लेकर वीरवार सुबह अपने 10 महीने के बच्चे को इलाज के लिए टोहाना रोड के निजी अस्पताल में लेकर आया था। सुबह इलाज के बाद परिजन बच्चे की हालत में सुधार होने पर अस्पताल से अपने गांव चले गए। दोपहर बाद बच्चे की दोबारा तबीयत बिगड़ने पर माता-पिता और परिजन उसे शाम को अस्पताल में फिर लेकर आ गए, जहां अस्पताल संचालक चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
बच्चे के पिता अमृतपाल व चाचा नवदीप ने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान लापरवाही के कारण बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने बच्चे की मौत पर अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी जय सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बच्चे के परिजनों को आश्वासन देकर उनके गुस्से को शांत किया। वहीं, अस्पताल संचालक डॉ.भरत किशोर ने कहा कि इलाज के दौरान कोई लापरवाही नही बरती गई है। संभवत: बच्चे को तेज बुखार था। आशंका है कि बुखार ज्यादा होने के चलते दिमाग पर चढ़ गया, जिससे बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोट
परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक पर बच्चे की मौत के आरोप लगाए थे। कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। मगर, परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत आने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे।
-जयसिंह, शहर थाना प्रभारी, रतिया