{"_id":"6973b71d5e7a1cd5c30868b0","slug":"10-electricity-workers-were-garlanded-and-put-on-hunger-strike-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-147481-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 10 बिजलीकर्मियों को माला पहना भूख हड़ताल पर बैठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 10 बिजलीकर्मियों को माला पहना भूख हड़ताल पर बैठाया
Fri, 23 Jan 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे बिजली कर्मचारीस्त्रोत संघ
फतेहाबाद। बिजली कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल शुरू की। ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन की राज्य कमेटी के आह्वान पर सुबह 11 बजे धरना शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भागीदारी की।
धरने की अध्यक्षता यूनिट प्रधान अमित शर्मा ने की, जबकि संचालन यूनिट सचिव रामनिवास शर्मा ने संभाला। राज्य कमेटी से पहुंचे सर्कल सचिव भूप सिंह भड़ोलावाली ने यूनिट के 10 पदाधिकारियों को माला पहनाकर भूख हड़ताल पर बैठाया।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अमित शर्मा और रामनिवास शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में सुधार, उच्च न्यायालय के फैसले अनुसार कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, एक्सग्रेशिया पॉलिसी में संशोधन जैसी मांगें प्रमुख हैं।
विज्ञापन
नेताओं ने ऐलान किया कि 29 जनवरी को एसई कार्यालय पर भूख हड़ताल की जाएगी। यदि इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 9 फरवरी को हिसार स्थित चीफ इंजीनियर कार्यालय पर पड़ाव डालकर आंदोलन तेज किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी। इसमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, श्रम कानूनों में बदलाव का विरोध, सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा जैसी मांगें शामिल रहेंगी।
भूख हड़ताल में अमित शर्मा, रामनिवास शर्मा, प्रेम वर्मा, पवन कड़वा, मुकेश पोहल, मलकीत, विजेंद्र, धर्मपाल, विनोद सैनी, सुशील और सुरेश कुमार शामिल रहे। इस अवसर पर सभी सब यूनिटों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।