{"_id":"6ade3de3934873a110016aac","slug":"10-benches-arrive-at-the-old-bus-stand-after-four-months-wait-for-the-shed-continues-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-163593-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चार माह बाद पुराने बस स्टैंड पर पहुंचे 10 बेंच, शेड का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चार माह बाद पुराने बस स्टैंड पर पहुंचे 10 बेंच, शेड का इंतजार
Sun, 25 Oct 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुराना बस स्टैंड पर रोडवेज की ओर से मंगवाए गए बेंच। संवाद
फतेहाबाद। पुराने बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए चार माह बाद 10 लोहे के बेंच पहुंच गए हैं लेकिन धूप और बारिश से बचाव के लिए शेड की सुविधा अब भी नहीं है। ऐसे में यात्रियों को मौसम खराब होने पर परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
यहां से करीब 40 गांवों के लिए बसें चलती हैं और रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। उल्लेखनीय है कि 30 जून को पूर्व विधायक दुड़ाराम ने पुराने बस स्टैंड से ग्रामीण रूटों पर बस सेवा शुरू की थी। इसके बाद आसपास के गांवों के लोगों को शहर आने-जाने के लिए बसों की सुविधा मिलने लगी। विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग और अन्य कामों से शहर आने वाले ग्रामीण इन बसों का इस्तेमाल करते हैं।
बस सेवा शुरू होने के बाद से यात्रियों को बैठने और धूप-बारिश से बचाव के इंतजामों की जरूरत थी। अब बेंच पहुंचने से बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। हालांकि शेड नहीं होने से मौसम खराब होने पर परेशानी बनी रहेगी। रविवार को बस का इंतजार कर रहे रामभतेरी, सुषमा, सुमन, राजेश और रविंद्र ने बताया कि बेंच भी करीब चार माह बाद पहुंचे हैं। अधिकारियों को शेड लगाने का काम जल्द शुरू करवाना चाहिए।
विज्ञापन
-- --
पुराना बस स्टैंड पर बैठने के लिए करीब 10 बेंच बनवाए गए है। जिनको अब परिसर के अलग-अलग जगहाें पर रखे जाएंगे। शेड का काम भी जल्द ही शुरू करवाया जाएगा।
- मनोज कुमार, महाप्रबंधक रोडवेज फतेहाबाद।