{"_id":"4cbe685f6784a47f5a000c7e4c7a79e7","slug":"fatal-attacks-on-women-sit-empty-handed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी की पकड़ से बाहर हैं हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईटी की पकड़ से बाहर हैं हमलावर
कैथल
Updated Sun, 08 Sep 2013 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के कैथल में दिनदहाड़े घर में घुसकर दो महिलाओं पर कातिलाना हमला करने के मामले में गठित स्पेशल इंवेस्टिगेटिंग टीम(एसआईटी) भी अभी तक खाली हाथ नजर आ रही है।
घायल महिला के बयान के बाद भी टीम अभी तक मामले के तह तक नहीं पहुंची है। इस मामले में अधिकारी भी कुछ बताने से कतरा रहे हैं।
घटना के बारे में जानने को शहर भर की उत्सुकता बढ़ती जा रही है।
बीते 29 अगस्त को बोड़ान मोहल्ले में घर में घुसकर करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला बीरो देवी और उनकी पुत्रवधु पुष्पा देवी पर तेजधार हथियार से कातिलाना हमला किया गया।
इसमें बुजुर्ग महिला की मौत मौके पर ही हो गई थी लेकिन पुष्पा देवी को समय रहते पीजीआई में इलाज मिल जाने पर वह बच गई थीं।
हमले के चार दिन बाद तक पुलिस और शहर वासियों को इस बात का इंतजार था कि होश में आने के बाद पुष्पा के बयानों से कुछ न कुछ खुलासा हो सकता है।
लेकिन घायल महिला के बयान के बाद भी इस मामले में डीएसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया की अगुवाई में गठित की गई एसआईटी के हाथ खाली हाथ नजर आ रहे हैं।
एक सप्ताह बाद भी मामले में कोई खुलासा न हो पाना लोगों के लिए उत्सुकता का विषय बना हुआ है।
शहरवासी सीए सतीश सिंघल ने बताया कि पुलिस इस हमले के मामले में जल्द खुलासा करते हुए हत्यारों को गिरफ्तार करे। ताकि शहर में लोगों में फैली दहशत को कम किया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि पुलिस इस मामले में शीघ्र हत्यारों को गिरफ्तार नहीं करती है तो वे भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
‘कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की परिस्थिति को देखते हुए अभी कुछ भी खुलासा नहीं किया जा सकता। पुलिस की टीम हर पहलु से जांच कर रही है।’
- सुरेंद्र भौरिया, डीएसपी और एसआईटी इंचार्ज