फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Farmers protest against MP Ramchandra Jangra in Hisar

हिसार: सांसद जांगड़ा के पीए, गनमैन सहित साथ आए लोगों पर केस दर्ज कराने की मांग, किसानों ने थाने में गाड़ा तंबू

Fri, 05 Nov 2021 03:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 05 Nov 2021 03:31 PM IST
सार

राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा शुक्रवार को चौपाल के शिलान्यास के लिए हरियाणा के नारनौंद में पहुंचे तो किसानों ने काले झंडे लेकर विरोध जताया। पुलिस- किसानों में धक्का मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान सांसद की गाड़ी का अगला शीशा भी टूट गया। किसानों ने सांसद की गाड़ी को घेर लिया। धक्का-मुक्की के बीच एक किसान कुलदीप बेसुध होकर वहीं पर गिर गया। किसानों का आरोप है कि कुलदीप पर सांसद के साथ आए लोगों ने हमला किया है।

विज्ञापन
Farmers protest against MP Ramchandra Jangra in Hisar
भाजपा से राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का विरोध करने पहुंचे किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के कस्बे नारनौंद में शुक्रवार को चौपाल का शिलान्यास करने के लिए पहुंचे राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के विरोध के दौरान किसानों और पुलिस के बीच टकराव हुआ। सांसद की कार के दो शीशे टूट गए। धक्का मुक्की में एक किसान कुलदीप बेसुध हो गया। पुलिस ने विरोध कर रहे दो किसानों को हिरासत में ले लिया। तीन किसानों को नामजद करते हुए 60 अज्ञात के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। उधर किसानों ने नारनौंद थाने में अनिश्चतकालीन धरना लगा दिया। रामायण टोल प्लाजा पर दिल्ली-हिसार एनएच पर भी जाम लगाया गया। 

विज्ञापन


धरनारत किसानों ने कहा कि जब तक किसानों के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द नहीं होती और किसान को घायल करने वाले सांसद के पीए व गनमैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती तब तब थाने में धरना जारी रहेगा। शुक्रवार शाम को किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी भी नारनौंद पहुंच गए। देर शाम पुलिस ने हिरासत में लिए हुए दोनों किसानों को रिहा कर दिया। पुलिस ने एएसआई रमेश चंद्र की शिकायत पर मोठ रांगड़ान गांव निवासी एडवोकेट हर्षदीप गिल, उमरां गांव निवासी कैलाश, सिंघवा खास गांव निवासी सुधीर व 50-60 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 341, 186, 353, 427, 120-बी के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के विरोध मामले में किसानों पर हमला करने वाले गनमैन, पीए व उनके साथ आए लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर किसानों ने नारनौंद थाने में ही तंबू गाड़ दिया है। रात को भी किसान थाने में धरने पर रहे। शनिवार सुबह 11 बजे प्रदेश भर के किसान प्रतिनिधि नारनौंद पहुंचेंगे। किसानों की महापंचायत में आगे का निर्णय लिया जाएगा। किसानों का आरोप है कि कुलदीप पर सांसद के साथ आए लोगों ने हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को रिहा करने पर खोला जाम
किसानों को हिरासत में लिए जाने तथा एक किसान के गंभीर होने की जानकारी मिलने के बाद गुस्साए किसानों ने नारनौंद-जींद मार्ग को जाम कर दिया। किसानों ने थाना परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। नारनौंद में किसानों पर हमले की सूचना के बाद रामायण टोल प्लाजा पर भी किसानों ने जाम लगा दिया। दोनों किसानों को रिहा किए जाने के बाद शाम करीब 5 बजे किसानों ने जाम खोल दिया।

मंदिरों-धर्मशालाओं के जरिये सामाजिक ताना बाना तोड़ने का प्रयास
भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि 700 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं। 14 महीने से किसान सड़कों पर है। देश में लोकतंत्र बचा ही नहीं है। कानून बनाकर जनता को चंबल घाटी के डाकू नहीं राजनेता लूट रहे हैं। जिस कारण नेताओं का विरोध हो रहा है। बीजेपी के नेता समाज के नेता बनकर सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने के लिए घूम रहे हैं। मंदिर या धर्मशालाओं के कार्यक्रमों में भाग लेना पार्टियों के नेताओं का काम नहीं है। धर्मशाला, मंदिरों को बदनाम करने का षडयंत्र रचा जा रहा है।

Farmers protest against MP Ramchandra Jangra in Hisar
सांसद की गाड़ी का टूटा शीशा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

किसानों को पुलिस ने उकसाया
संयुक्त मोर्चा के सदस्य अभिमन्यू कोहाड़ व रवि आजाद ने कहा कि किसानों ने शांतिपूर्ण विरोध किया था। पुलिस ने किसानों को उकसाया। किसान कुलदीप पर सांसद रामचंद्र जांगड़ा के साथ आए लोगों ने हमला किया है। किसानों का धरना जारी रहेगा। जब तक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं होता व किसानों पर दर्ज केस खारिज नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा। शनिवार को 11 बजे नारनौंद थाना परिसर में किसानों की पंचायत होगी। सरकार घायल किसान का उपचार कराए।

लफंगा, बेड एलीमेंट कहा था
किसान नेता फूल कुमार पेटवाड़ ने कहा कि प्रदशर्नकारी किसानों ने कहा कि राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने बीते दिनों भी सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को लफंगा, दारूबाज , बैड एलीमेंट कहा था। जिसको लेकर किसानों में ज्यादा गुस्सा था। किसानों ने कहा कि सांसद का सम्मानित पद होता है। पद की गरिमा को ध्यान में नहीं रखते हुए उन्हें उचित आचरण करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हरियाणा: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व नेताओं को किसानों ने मंदिर में बनाया बंधक, वाहनों की निकाली हवा

राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के कार्यक्रम के दौरान नारनौंद में किसान उग्र हो गए थे। सांसद की गाड़ी के दो शीशे तोड़ दिए। जिसके बाद दो किसानों को हिरासत में लिया गया था जिनको पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। किसानों ने जिस व्यक्ति के पुलिस की लाठी के घायल होने का आरोप लगाया है, वह पहले से ही मिर्गी से ग्रस्त था। दोपहर को गर्मी के कारण वह जमीन पर गिर गया। उसको कोई चोट नहीं लगी है बल्कि दिमाग की नस फटने से बेहोश हो गया था। उसे हिसार के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। -नितिका गहलोत, एसपी, हांसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed