फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   farmers offer to sell their organs to repay loans in haryana

हरियाणा के परेशान किसान बेचना चाहते हैं अपने अंग

Tue, 27 Aug 2013 06:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 27 Aug 2013 06:14 PM IST
विज्ञापन
farmers offer to sell their organs to repay loans in haryana

हरियाणा में आर्थिक तंगी झेल रहे किसान अपने महत्वपूर्ण अंग बेचना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए उपायुक्त से अनुमति भी मांगी है।

विज्ञापन


किसानों का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति खराब है और अपने ऊपर चढ़े बैंक के कर्ज को अपने अंग बेचकर आने वाले पैसों से चुकाना चाहते हैं।

भारतीय किसान यूनियन से जुड़े 55 किसानों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर इसकी अनुमति मांगी है।

पत्र में प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए गेहूं और धान का निम्नतम समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग की गई है। किसानों का कहना है कि समर्थन मूल्य कम होने से सरकारी एजेंसियों को उत्पादन बेचने पर उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरुनाम सिंह ने कहा कि राज्य में अधिकतर किसान अत्यधिक कर्ज के बोझ से दबे हुए हैं और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कर्ज न चुका पाने वाले किसनों के खिलाफ बैंकों ने नोटिस भी जारी कर दिया है। इतना ही नहीं कुछ बैंक डिफॉल्टर किसानों के फोटो भी जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुनाम ने चेतावनी दी कि अगर किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 10 सितंबर को किसान हरियाणा विधानसभा का घेराव करेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed