फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Farmers blocked many Highway in Haryana during Bharat Band

भारत बंद : पंजाब और हरियाणा में 12 घंटे रेल ट्रैक-सड़कें जाम, लोग परेशान, कई जगह खुले रहे बाजार

Fri, 26 Mar 2021 10:06 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा/पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा/पंजाब Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 Mar 2021 10:06 AM IST
सार

  • कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने 26 मार्च को किया भारत बंद का आह्वान
  • हरियाणा में रेल ट्रैक पर बैठे किसान, कई हाईवे रोके 

विज्ञापन
Farmers blocked many Highway in Haryana during Bharat Band
सोनीपत में हाईवे जाम करते किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर शुक्रवार को भारत बंद का पंजाब और हरियाणा में व्यापक असर रहा। दोनों राज्यों में 12 घंटे तक सड़कें और रेल ट्रैक बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, देश के अन्य हिस्सों में इसका आंशिक प्रभाव ही देखने को मिला।

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चे ने आंदोलन के चार महीने पूरे होने पर शुक्रवार को सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक भारत बंद का आह्वान किया था। पंजाब में किसानों ने कई जगह बैंकों, स्कूल और अन्य संस्थानों को बंद करा दिया। हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से लगी पंजाब की सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया। इससे कई जगह जाम लग गया। शहरों की दुकानें भी सुबह से ही बंद रहीं और इसके कारण सुबह दूध की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। 
विज्ञापन


वहीं, हरियाणा में बंद सड़क और रेलवे ट्रैक तक ही ज्यादा प्रभावकारी रहा, बाजारों में इसका उतना असर देखने को नहीं मिला। अधिकतर जगह बाजार खुले रहे। किसानों ने सोनीपत में केजीपी-केएमपी गोल चक्कर पर शुक्रवार सुबह जाम लगाया। नेशनल हाईवे-44 पर जाम के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई और रूट डायवर्ट कर वाहन निकालने पड़े। गोल चक्कर पर घर जा रहे पीतमपुरा के ग्रामीणों के साथ किसानों का झगड़ा हो गया। आरोप है कि किसानों ने गांव के तीन लोगों के सिर में जेली मारकर घायल कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों पर असर

पंजाब : रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने कहा कि पंजाब में 24 स्थानों पर ट्रैक बाधित किया गया। इस कारण शताब्दी एक्सप्रेस रद्द की गई जबकि 11 ट्रेनों का समय फिर से तय कर चलाया गया। चार ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया।

हरियाणा : अंबाला रेलवे मंडल में 31 ट्रेनों का संचालन भारत बंद के कारण प्रभावित रहा। वंदे भारत ट्रेन 10 घंटे तक और ऊंचाहार एक्सप्रेस पूरा दिन स्टेशन पर खड़ी रही। मंडल में 5 शताब्दी और 4 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित रहीं। सद्भावना एक्सप्रेस अंबाला स्टेशन पर ही रद्द कर दी गई।

सड़क यातायात पर असर
हरियाणा : किसानों ने 215 जगह पर राष्ट्रीय, राज्य और अन्य सड़क मार्गों को बंद करवाया। अंतरराज्यीय, खासकर विभिन्न राज्यों से दिल्ली जाने वाली बसों की संख्या शुक्रवार को कम रही। बसों की कम संख्या के कारण यात्री भी कम ही दिखे।

पंजाब : भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) ने दावा किया कि पंजाब के 16 जिलों में 46 स्थानों पर किसानों ने सड़क यातायात बाधित किया और चार स्थानों पर ट्रेनों को रोका। भारत बंद में एक लाख किसान शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed