{"_id":"618a5abf272adf455f63e948","slug":"farmer-leaders-meeting-started-at-kundli-border-of-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kisan andolan: कुंडली बॉर्डर पर किसानों की बैठक शुरू, गुरनाम चढ़ूनी और राकेश टिकैत मौजूद, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kisan andolan: कुंडली बॉर्डर पर किसानों की बैठक शुरू, गुरनाम चढ़ूनी और राकेश टिकैत मौजूद, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
Tue, 09 Nov 2021 04:56 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Tue, 09 Nov 2021 04:56 PM IST
सार
सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर किसानों की बैठक शुरू हो चुकी है। किसान नेता राकेश टिकैत और गुरनाम सिंह चढ़ूनी भी मौजूद हैं। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। किसान नेताओं का कहना है कि वे सालभर से यहां बैठे आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की बातें सरकार को माननी ही होंगी।
विज्ञापन
बैठक में भाग लेने पहुंचे राकेश टिकैत और गुरनाम चढ़ूनी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सरकार व किसानों के बीच चल रही तनातनी के बीच मंगलवार को सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यालय में किसानों की अहम बैठक शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि बैठक में कई कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने बैठक से पहले इसके संकेत भी दिए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि किसानों के आंदोलन को साल भर होने जा रहा है। ऐसे में सभी मुद्दों पर चर्चा करते हुए अहम फैसले लिए जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि ट्रैक्टर तो वह चला लेंगे, युवा ट्विटर चलाकर जवाब देना सीख लें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-ऐलनाबाद उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेस में रार तेज: पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के करीबी भरत सिंह बेनीवाल को कुमारी सैलजा का नोटिस
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को लेकर दुष्प्रचार करने वालों का बहिष्कार होना चाहिए। उधर, किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने कहा कि हरियाणा की तरफ से दिल्ली कूच का प्रस्ताव रखा जाएगा। यह मोर्चा पर निर्भर करता है, वह इसे माने या न माने। उन्होंने पंजाब चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। वे पंजाब से चुनाव नहीं लड़ रहे। ऐसी अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें।
विज्ञापन