{"_id":"0355d03cd62e668ef248948d8ee0630d","slug":"use-public-transport-not-private","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी नहीं पब्लिक ट्रांसपोर्ट का करें इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी नहीं पब्लिक ट्रांसपोर्ट का करें इस्तेमाल
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Sat, 26 Oct 2013 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहर के मौके पर अगर खरीदारी करने जा रहे हैं तो सदर बाजार और बस अड्डे के आसपास तक के लिए निजी नहीं पब्लिक ट्रांसपोर्ट का पूरा प्रयोग करें। साथ ही अगर अपने वाहन से जाना भी पड़े तो यहां से एक से डेढ़ किमी पहले ही छोड़ पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। यह आपका पैसा और समय दोनों बचाएगा। साथ ही आपको तनाव मुक्त भी रखेगा।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन के कारण पुराने शहर की कई सड़कों पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। खासकर सदर बाजार और बस अड्डा के आसपास बुरा हाल है। सदर बाजार की तरफ सोहना चौक से जाम का आलम शुरू हो जाता है। गुरुद्वारा रोड, अग्रवाल धर्मशाला चौक से लेकर महावीर पार्क तक करीब दो किलोमीटर का सफर करने के लिए दुपहिया वाहन चालकों को 40 से 50 मिनट खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
यही हाल पुराने रेलवे रोड और न्यू रेलवे रोड का है। यहां न्यू कॉलोनी मोड़ के बाद जाम से कुछ राहत मिलती है। जबकि न्यू रेलवे रोड पर सेक्टर चार-सात चौक के बाद थोड़ी बहुत राहत है।
विज्ञापन
एसीपी ट्रैफिक विष्णु दयाल ने कहा कि वाहनों का दबाव सड़कों पर इतना बढ़ गया है कि यातायात को संभालना मुश्किल हो रहा है। हालांकि हर चौक-चौराहों से लेकर प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की गई। बावजूद इसके यातायात काबू नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि राहत के लिए लोगों को सहयोग करना होगा। अपने निजी वाहनों से व्यस्त सड़कों पर न निकलें। हो सके तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक इस्तेमाल करें।
यहां वाहन लाने से बचें
सदर बाजार, बस अड्डा, महावीर पार्क, अग्रवाल धर्मशाला, गुरुद्वारा रोड सब्जी मंडी, खांडसा रोड सब्जी मंडी, न्यू रेलवे रोड, ओल्ड रेलवे रोड, पटौदी रोड, सेक्टर 14, 17, 31, हुडा मार्केट सहित कुछ दूसरी सड़कों पर।