फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   gurgaon airport and faridabad will connect via metro

वाया मेट्रो जुड़ेंगे गुड़गांव एयरपोर्ट और फरीदाबाद

Tue, 27 Nov 2012 12:07 PM IST
फरीदाबाद/ब्यूरो
फरीदाबाद/ब्यूरो Updated Tue, 27 Nov 2012 12:07 PM IST
विज्ञापन
gurgaon airport and faridabad will connect via metro

राज्य सरकार के निर्देश पर औद्योगिक शहर फरीदाबाद को मेट्रो के जरिये गुड़गांव एयरपोर्ट से सीधे जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। हुडा प्रशासन ने इस महत्वाकांक्षी योजना का प्रस्ताव बनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इसके तहत फरीदाबाद से एयरपोर्ट तक हाईस्पीड मेट्रो का जाल बिछाया जाएगा। यह दूरी लगभग 40 किलोमीटर होगी। प्रस्ताव तैयार कर हुडा राज्य सरकार को भेजेगा। उसके बाद सरकार इस प्रस्ताव का अध्ययन कर डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन) को सौंपेगा। जो कुछ भी हो इस कवायद से यह बात तो साफ हो गई है कि देर सबेर यह योजना साकार रूप लेगी।
विज्ञापन


इससे फरीदाबाद, पलवल, गुड़गांव और दिल्ली के लाखों लोगों को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से फायदा मिलेगा। हुडा प्रशासक एनके सोलंकी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने फरीदाबाद-गुड़गांव हाइवे के साथ-साथ मेट्रो रेल को सीधे एयरपोर्ट से जोड़ने जाने की मंशा जताई है। जिसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस योजना के तहत अरावली की वादियों के बीच से मेट्रो रेल को ले जाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रस्ताव को जल्द तैयार कर सरकार को भेज दिया जाएगा। प्रस्ताव में हाई स्पीड मेट्रो को चलाने की योजना पर बल दिया जा रहा है। जिसके तहत एयरपोर्ट तक बहुत कम स्टेशन (केवल दो) बनाने की योजना है। जिससे कम से कम समय में लोग गुड़गांव और एयरपोर्ट पहुंच सकें। इसके तहत एक स्टेशन मांगर गांव के आसपास बनना तय माना जा रहा है। जबकि दूसरा स्टेशन गुड़गांव में लिंक लाइन (सिकंदरपुर या द्रोणाचार्य) के आसपास हो सकता है।


यह मेट्रो लाइन करीब 40 किलोमीटर लंबी होगी। क्योंकि, फरीदाबाद-गुड़गांव हाइवे कुल 25 किलोमीटर लंबा है। गुड़गांव से एयरपोर्ट करीब 10 किमी. एवं फरीदाबाद में बन रही मेट्रो लाइन से फरीदाबाद-गुड़गांव हाइवे की दूरी करीब 5 किमी. है। सरकार इस योजना पर करीब 5000 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है। प्रति किलोमीटर मेट्रो लाइन बिछाने पर करीब 200 करोड़ रुपये का खर्च आता है। लेकिन, मेट्रो स्टेशनों की संख्या कम होने के कारण इस पर करीब 5000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed