फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   banks are not serious for security

सुरक्षा को लेकर बैंक नहीं हैं गंभीर

Mon, 11 Nov 2013 11:31 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
अमर उजाला फरीदाबाद Updated Mon, 11 Nov 2013 11:31 PM IST
विज्ञापन
banks are not serious for security

सीआईए सेक्टर-30 पुलिस की टीम ने सोमवार को थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित बैंक शाखाओं और बीमा कंपनियों के कार्यालयों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैंकों में किए गए सुरक्षा इंतजामों की पोल खुल गई। कई बैंकों में सुरक्षाकर्मी ही नहीं मिले तो कुछ के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले, जो कैमरे चालू थे उनकी तस्वीर साफ नहीं थी। तीन बैंकों में सुरक्षा के लिए लगे अलार्म भी खराब पाए गए। पुलिस ने बैंकों में मिलीं इन खामियों को जल्द दूर करने की हिदायत बैंक अधिकारियों को दे दी है।

विज्ञापन


बैंकों व बीमा कंपनियाों में सुरक्षा इंतजामों को धता बता कई बार अपराधी वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो जाते हैं। पुलिस ने कई मामलों का खुलासा किया, जिसमें सामने आया कि कई बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए ग्राहकाें का बैंक से ही पीछा किया था। जिसके बाद पुलिस ने बैंकों को नोटिस जारी कर सीसीटीवी लगवाने के साथ ही सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर सीआईए टीम ने सोमवार को बैंक शाखाओं व गोल्ड लोन देने वाली फाइनेंस कंपनियों के कार्यालयों में औचक निरीक्षण किया। फाइनेंस कंपनियों के ऑफिसों में पुलिस को सुरक्षा इंतजाम पुख्ता मिले। सीआईए प्रभारी राजेश चेची ने निरीक्षण के बाद बताया कि अधिकतर बैंकों में सुरक्षाकर्मी नदारद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed