{"_id":"26d1bed08351283fef51985116a9e6a1","slug":"attacked-on-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीके में उपचाराधीन युवक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीके में उपचाराधीन युवक पर हमला
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 11 Nov 2013 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ हमलावरों ने बीके अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में उपचाराधीन एक युवक को रविवार रात घसीटकर बाहर निकाल लिया और पूरे अस्पताल परिसर में घसीट-घसीट कर पीटने लगे।
विज्ञापन
पुलिस के आने से पहले ही सभी हमलावर अपनी गाड़ियों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को पीएमओ से शिकायत की है।
विज्ञापन
रविवार रात 12:15 बजे मारपीट की घटना में घायल हुआ एक युवक बीके अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में इलाज के लिए पहुंचा। कर्मचारी उसके जख्मों को साफ कर ही रहे थे कि तलवारों और लाठी-डंडों से लैस तीन दर्जन से ज्यादा लोग आपातकालीन कक्ष में घुस आए।
विज्ञापन
आते ही उपचाराधीन युवक को दबोच लिया और उसे घसीट कर बाहर ले गए। इसके बाद घायल को इधर-उधर घसीट-घसीट कर पिटाई की गई। घटना की सूचना मिलने के बाद एनएच-तीन चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।
रात की ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी विनोद, रविंद्र, मन्नू और अन्य कर्मचारियों ने घटना की लिखित शिकायत अस्पताल के पीएमओ से की है। उनका आरोप है कि रात को आपातकालीन कक्ष में कोई भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। अस्पताल के पीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस से कर दी गई है।