{"_id":"139-40376","slug":"Faridabad-40376-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर के कई शहरों में छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर के कई शहरों में छापेमारी
Faridabad
Updated Thu, 22 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। नरेंद्र हत्याकांड के शूटरों को पकड़ने के लिए बनाई गई एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम) ने बुधवार को लोनी, गाजियाबाद व नोएडा सहित कई जगहों पर छापेमारी की। लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं।
शूटराें को गिरफ्तार करने के लिए जिले की सभी आठ सीआईए यूनिटों के अलावा तैयार की गई एसआईटी जुटी हुई है। एसआईटी का नेतृत्व सीआईए सेक्टर-30 के प्रभारी राजेश चेची कर रहे हैं। इस हत्याकांड में पुलिस को यूपी के तीन शूटरों पर शक है, जो कि पिछले कुछ समय से जेल से बाहर हैं। एसआईटी को संदेह है कि यह शूटर वारदात को अंजाम देने के बाद से एनसीआर के ही शहराें में छिपे हुए हैं।
दूसरी तरफ एसआईटी इस मामले में नामजद पूर्व पार्षद कैलाश बैंसला को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी में है। कैलाश बैंसला, मृतक नरेंद्र के बडे़ भाई रविंद्र फौजी की हत्या के मामले में वर्तमान में जेल में बंद है। बैंसला को नगर निगम के एक्सईएन डीआर भास्कर के साथ मारपीट करने के मामले में बुधवार को अदालत में पेश किया गया था। एसआईटी उसे नरेंद्र हत्याकांड में प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए अदालत पहुंची, लेकिन मजिस्ट्रेट ने उसे पुलिस को नहीं सौंपा।
विज्ञापन
अब पुलिस बैंसला को बृहस्पतिवार को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी कर रही है। एसआईटी प्रभारी का मानना है कि बैंसला को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ में नरेंद्र के हत्यारोपियों के बारे में जानकारी मिल सकती है।