फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2013 05:30 AM IST
Faridabad
Faridabad Updated Wed, 20 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के पास फोन व एसएमएस कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोपी पकड़ा गया है। आरोपी ने धमकी दी थी कि रुपये न मिलने पर उसके बेटे को जान से मार डालेगा। पुलिस ने बदरपुर बॉर्डर के पास बाइपास रोड से गिरफ्तार कर लिया है। वह यहां रंगदारी का पैसा वसूलने के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन

मूलरूप से कानपुर के रहने वाले रिजवान पिछले करीब 10-12 साल से यहां स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने 15 मार्च को थाना सेक्टर-31 पुलिस को शिकायत की थी कि उसके पत्नी के मोबाइल पर 13 मार्च को 2:43 बजे मोबाइल (938934XXXX) से धमकी भरा फोन आया। इसमें मुंबइया भाषा में बोलते हुए कहा कि मैं तुम्हारे बच्चे को उठा लूूंगा। उसने कहा कि तेरा लड़का किस स्कूल में पढ़ता है और किस बस में जाता है। स्कूल का समय क्या है, यह मुझे मालूम है। उसने पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन

एसीपी दर्शन लाल मलिक ने बताया कि केस की जांच के लिए गठित टीम में थाना सेक्टर-31 के प्रभारी देवेंद्र कुमार, सीआईए भूपानी के प्रभारी मित्रपाल व साइबर सेल के प्रभारी मनीष सहगल को शामिल किया गया। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगाते हुए जांच को आगे बढ़ाया, जिसके बाद पुलिस की एक टीम को कानपुर के सुजातगंज भेजा गया। जांच में पता चला कि जिसकी आईडी से सिम लिया गया है, उसका नाम मोजम अली है। जब पुलिस ने मोजम अली से पूछताछ की तो पता चला कि उसका यह सिम खो गया था। इसी बीच रिजवान के घर फिर से 10 लाख रुपये मांगे जाने का मैसेज मिला। यह रकम इस बार दिल्ली के आनंद विहार में दी जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम मोजम अली को कानपुर से साथ लेकर फरीदाबाद पहुंची और सर्विलांस के सहारे पता कर धमकी देने वाले नंबर की लोकेशन के अनुसार बदरपुर बॉर्डर के पास बाइपास पर अपना जाल बिछाया। यहां से पुलिस ने कानपुर के ही सुजात गंज बुनकर नगर-दो निवासी नूर आलम अंसारी को बाइपास रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने मोबाइल फोन व सिम भी बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


‘गर्लफ्रेंड’ के लिए किया सब कुछ
आरोपी नूर आलम अंसारी ने बताया कि वह शादीशुदा है। उसकी दो वर्ष की बेटी है। रिजवान की साली उसकी गर्लफ्रेंड है, जिसके लिए उसने यह सब किया है। उसकी गर्लफ्रेंड को कुछ समय पहले उसके भाइयों ने रिजवान के पास भेज दिया था। अपनी चाहत को पाने के लिए ही उसने फोन और एसएमएस कर पैसे मांगने की धमकी दी थी। रिजवान लकड़ी का कारोबारी है। उसकी फरीदाबाद में दो फैक्ट्रियां हैं। रिजवान के ठाठ-बाट को देखते हुए ही नूर आलम ने रंगदारी मांगने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed