Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   सूरजकुंड की राह आसान पर कई रूट हुए प्रभावित

सूरजकुंड की राह आसान पर कई रूट हुए प्रभावित

Sun, 03 Feb 2013 05:30 AM IST
Faridabad
Faridabad Updated Sun, 03 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। अगर आप सिटी बस सेवा के दैनिक यात्री हैं और बदरपुर-गुड़गांव जाने के लिए सिटी बस सेवा का उपयोग करते है। तो बता दें कि 15 फरवरी तक इन बसों के लिए आपको 20 से 25 मिनट तक का इंतजार करना पड़ सकता है। इन रूटों से कुछ बसों को कम कर सूरजकुंड मेले के लिए संचालित किया जा रहा है। रोडवेज के अनुसार वर्तमान में काफी बसें खराब है। जिसके कारण समस्या हो रही है।
विज्ञापन

बदरपुर व गुड़गांव जाने वाली बसें जहां पहले यात्रियों को दस मिनट में मिल जाती थी, वहीं अब इन बसों के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। यह सिलसिला सूरजकुंड मेले के दौरान जारी रहेगा।
विज्ञापन


कौन-कौन से रूट रहेंगे प्रभावित
सिटी बस रूट नंबर एक ए : बल्लभगढ़ बस स्टैंड से अंबेडकर चौक, जलघर मोड़, तीन-चार का मोड़, तिगांव मोड़, सेक्टर-आठ और नौ का कॉर्नर, सेक्टर-नौ और 13 का कॉर्नर, सेक्टर-13, 14, 17, 18, खेड़ी पुल, भूड़ कॉलोनी, सेक्टर-29, 30, श्रमिक कॉलोनी, पल्ला पुल से बदरपुर बॉर्डर।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी बस रूट नंबर एक बी : बल्लभगढ़ बस स्टैंड से गुडईयर चौक, सेक्टर-चार, छह, सात, आठ, नौ, 10, 12, 13, 14, 15, 17, 18, 28, 29, 30, 31, एनएचपीसी चौक, सराय चौक, लकड़पुर, बाईपास, बदरपुर बॉर्डर।
सिटी बस सेवा रूट नंबर 11 : बल्लभगढ़ बस स्टैंड से गुडईयर चौक, वाईएमसीए चौक, बाटा मोड़, हार्डवेयर चौक, एक-दो चौक, एनआईटी बस स्टेंड, बीके चौक, मेट्रो चौक, मस्जिद मोड़, सेक्टर-49, पाली क्रेशर जोन, मांगर, बंगवारी, बालीवासा, घाटा, डीएलएफ एरिया फेस-एक, दो, चार, ईफको चौक से गुड़गांव बस स्टैंड।

सभी रूटों से चार-चार बसें कम
विभाग के अनुसार सूरजकुंड में सुचारु बस संचालन के लिए बदरपुर तक जाने वाले दो रूट सिटी बस सेवा रूट एक- ए और बी पर 28 बसों का संचालन किया जा रहा है। जबकि गुड़गांव रूट पर 25 बसों का संचालन किया जा रहा है। रूटों से चार-चार बसों को कम किया गया है।


मेला प्रभावित न हो इसके लिए कुछ रूटों से बसों की संख्या को कम किया गया है। कई खराब बसों को ठीक किया जा रहा है। जो बसें ठीक हो रही हैं, उन्हें सड़कों पर उतारा जा रहा है।
-जेएस दूहन, यातायात प्रबंधक रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed