{"_id":"852446f9a163363b58a6ee741c7aa710","slug":"evaluation-of-answer-books-stuck","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी पर भी पीछे नहीं हटे लेक्चरर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी पर भी पीछे नहीं हटे लेक्चरर
भिवानी/ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2013 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग की चेतावनी के बावजूद शनिवार को भी लेक्चरर ने बारहवीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू नहीं किया।
शिक्षा विभाग के निदेशक के शुक्रवार को जारी आदेश के बाद शनिवार को स्कूलों से पेपर चेकिंग के लिए लेक्चरर को रिलीव कर दिया गया, लेकिन लेक्चरर ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रखा। आंदोलन की अगली रणनीति हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) की रविवार को झज्जर में होने वाली राज्यस्तरीय बैठक में बनाई जाएगी। अब यह देखना है कि शिक्षा विभाग अपने आदेश के अनुसार मूल्यांकन न करने वाले लेक्चरर पर क्या अनुशासनात्मक कार्रवाई करता है।
पहले मांग पूरी करो फिर होगा मूल्यांकन
हसला के राज्य प्रधान दयानंद दलाल और भिवानी जिला के प्रधान रमेश मल्हान ने बताया कि सबसे पहले उनकी मांगें पूरी की जाएं, उसके बाद ही उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर विचार किया जाएगा। शिक्षा विभाग के निदेशक ने मूल्यांकन नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का पत्र जारी किया है, हसला को इसकी परवाह नहीं है।
सोमवार से 10वीं का मूल्यांकन कार्य होगा शुरू
12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया सात नवंबर से शुरू होनी थी, लेकिन ग्रेड पे और प्रमोशन आदि लंबित मांगों की वजह से लेक्चरर ने उसका बहिष्कार कर दिया। अब सोमवार से 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी शुरू होना है। हालांकि हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ अभी तक स्कूल लेक्चरर के बहिष्कार के साथ नहीं है।
लाखों बच्चों का भविष्य दांव पर
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार 12वीं के 365783 विद्यार्थियों के पेपर चेक होने हैं। इनमें री अपीयर के 97 हजार 439 और नियमित 268344 विद्यार्थी हैं।
आज शिक्षा मंत्री से मिल सकते हैं शिक्षक
झज्जर। हसला ने प्रदेश कार्यकारिणी की एक आपात बैठक झज्जर में रविवार को सुबह 9:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुलाई है। इधर, शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल भी रविवार को झज्जर में हैं और वे अपने निवास पर लोगों की समस्याएं सुनने वाली हैं। शायद लेक्चरर से उनकी बातचीत हो सकती है। हसला के झज्जर जिला प्रधान कप्तान सिंह व संरक्षक महेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्राध्यापकों को मार्किंग के लिए रिलीव करने को अनुचित ठहराया गया।
उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन होगा या नहीं, इस बारे मे सोमवार को ही कुछ कहा जा सकता है। स्कूल लेक्चरर बच्चों के भविष्य को देखते हुए मूल्यांकन शुरू करें।
- डॉ. अंशज सिंह, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
मूल्यांकन न करने वाले लेक्चरर की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी, जो भी एक्शन लिया जाएगा, उच्च अधिकारी ही लेंगे।
- निर्मल श्योराण, डीईओ, भिवानी