फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   english paper was difficult

अंग्रेजी के प्रश्नों ने रुलाया

Fri, 07 Mar 2014 11:18 PM IST
अमर उजाला गुड़गांव
अमर उजाला गुड़गांव Updated Fri, 07 Mar 2014 11:18 PM IST
विज्ञापन
english paper was difficult

शुक्रवार से शुरू हुई हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में सुबह की पाली में दसवीं और शाम की पाली में 12वीं के छात्रों ने अंग्रेजी की परीक्षा दी। 10वीं में 16 हजार और 12वीं में करीब 12 हजार छात्र शामिल हुए। छात्रों ने अंग्रेजी के प्रशभन को कठिन बताया।

विज्ञापन


विभाग द्वारा सुबह आठ बजे के बाद प्रशभन पत्र का बस्ता दिया गया। तय समय पर स्कूलों में परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा को नकलहीन बनाने के लिए बोर्ड द्वारा तय उड़न दस्ते ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। उड़न दस्तों ने दोनों पालियों में 12 छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा। उनके खिलाफ यूएमसी बनाकर बोर्ड को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


दोनों पालियों में आयोजित अंग्रेजी का प्रथम भाग थोड़ा कठिन रहा। अंग्रेजी के शिक्षक ने बताया कि 12वीं कक्षा की परीक्षा के पार्ट-ए में कंप्रीहेंशन थोड़ी कठिन थी। जबकि पार्ट-बी औसत रहा। राइटिंग सेक्शन में छात्र उलझे हुए थे। बोर्ड की ओर से आए परीक्षा के दो सेट में पत्र ऐसे विषय पर दिए गए, जिसकी उम्मीद नहीं थी। टेलीफोन आंसरिंग सिस्टम के फेल होने पर डीलर को पत्र लिखना और लिट्रेसी क्लब के प्रमुख होने के नाते प्रौढ़ शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संपादक के नाम पत्र लिखना कठिन रहा। 13 प्रश्नों में अंग्रेजी के कविता से पूछे गए प्रशभन भी कठिन थे। वहीं, दसवीं में छात्रों के लिए आसान रहा। निबंध लेखन में छात्रों को स्कूल और अपने पसंदीदा जानवर पर लेख लिखने को कहा गया, जबकि कविता पाठ में कोई चार लाइन की कविता का महत्व समझाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत पते पर ढूंढते रहे परीक्षा केंद्र
हरियाणा बोर्ड के दूसरी पाली में आयोजित परीक्षा में कुछ परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र ढूंढने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एडमिट कार्ड में स्कूल का पता गलत अंकित होने की वजह से छात्र परेशान रहे। सेक्टर-7 के राजकीय स्कूल की जगह ओल्ड डीएलएफ का पता दिया गया। जब छात्र वहां परीक्षा देने पहुंचे तो पता चला कि परीक्षा केंद्र यहां नहीं है। परीक्षा निरीक्षक की मदद से उन्हें पता चला कि उनका परीक्षा केंद्र दूसरी जगह है। तकनीकी कारणों से परीक्षा केंद्र गलत अंकित कर दिया गया है।


कृष्णा देवी, नोडल ऑफिसर, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
- परीक्षा शांतिपूर्ण हो रही है। उड़न दस्तों ने नकल करते हुए छात्रों को पकड़ा है। अगर किसी बच्चे को परेशानी है तो बोर्ड हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed