फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Encroachment makes people's ride uneasy

रेलवे गेट से लेकर भगत सिंह चौक तक अतिक्रमण

Fri, 27 Sep 2013 12:05 AM IST
हरियाणा
हरियाणा Updated Fri, 27 Sep 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
Encroachment makes people's ride uneasy
कैथल शहर की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण के कारण लोगों का सड़कों से निकलना दूभर हो गया है। मुख्य रूप से रेलवे गेट से लेक भगत सिंह चौक, कबूतर चौक एवं छात्रावास रोड पर अतिक्रमण के कारण जहां लोगो और वाहन चालकों को परेशानी होती हैं, वहीं रही सही कसर सड़कों पर खड़े वाहनों से पूरी हो जाती है।
विज्ञापन


सड़क पर गलत स्थान पर वाहन खड़ा करने से कई बार सड़क केवल बाइक निकलने लायक रह जाती है। न प्रशासन और न ही यातायात पुलिस इस ओर ध्यान दे रही है।

डिवाइडर और सड़क के किनारों पर अतिक्रमण

रेलवे गेट से लेकर भगत सिंह चौक और इससे आगे छात्रावास रोड पर सड़क के किनारे तो अतिक्रमण के कब्जे में रहते ही हैं। साथ ही सड़क का डिवाइडर भी लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। दुकानदारों ने तो डिवाइडर पर भी अपना सामान रख लिया है।
विज्ञापन


व्यापारिक दृष्टि से सबसे प्रमुख मार्ग
शहर में निरवानिया बिल्डिंग रोड, रेलवे गेट के बाहर का इलाका, छात्रावास रोड, कबूतर चौक तक के मार्गों पर शहर की सबसे ज्यादा मार्केट हैं। जहां प्रतिदिन करोड़ों रुपये का व्यापार होता है। लेकिन यहां की बदहाल यातायात व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का सबब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध पार्किंग भी समस्या का कारण

सड़कों पर अवैध पार्किंग में बेतरतीब खड़े वाहनों से लोगों परेशानियां बढ़ जाती हैं। मार्केटिंग बोर्ड कार्यालय के निकट पार्किंग की भी व्यवस्था की गई थी, लेकिन इसके बावजूद लोग सड़कों पर वाहन खड़े कर देते हैं। बाजार में किसी काम से आए सुरेश, रामशरण, राहुल, जयप्रकाश, सतपाल मेहरा, अश्विनी, राजेश तथा दीपक ने बताया कि उन्हें बाजार में सिर्फ पांच मिनट का काम ही मुश्किल से होगा, लेकिन यहां भीड़भाड़ और अनियंत्रित ट्रैफिक के कारण उनका समय बर्बाद होता है। कई बार तो बाइक लेकर भी गुजरना दूभर हो जाता है। उधर, नगर परिषद के अध्यक्ष रामनिवास मित्तल ने कहा कि शीघ्र ही परिषद की टीम भेजकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।


‘अतिक्रमण हटाना प्रशासन का काम’
इस संबंध में यातायात पुलिस प्रभारी विक्रमजीत सिंह का कहना है कि अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रशासन का है। वे केवल अतिक्रमण में खडे़ वाहनों के चालान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed