{"_id":"cf7fdb080d3decdc5a5c0079d21aa8d5","slug":"electronics-showroom-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम में लगी आग
नारनौल/ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2013 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के नारनौल शहर के मोहल्ला चौधरीयान में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में सोमवार सुबह आग लगने से लाखों का सामान जल गया।
फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शोरूम मालिक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
शहर के मोहल्ला चौधरीयान स्थित कलावती इंटरप्राइजिज नामकइलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में सोमवार सुबह छह बजे अचानक बिजली के शार्ट-सर्किट से आग लग गई।
शोरूम के अंदर धुआं उठता देखा पड़ोसियों ने फोन पर इसकी जानकारी शोरूम मालिक प्रवींद्र को दी। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां आग बुझाने में लगी रहीं, लेकिन तब तक आग शोरूम की तीसरी मंजिल तक फैल चुकी थी।
इससे शोरूम में रखे कूलर, पंखे, मोटर तथा इलेक्ट्रॉनिक्स का अन्य सामान जलकर खराब हो गया। शोरूम की दीवार और छतों में दरारें आ गईं।
नगर परिषद के ईओ हरदीप सिंह, डीएसपी जयपाल सिंह ने मौके का मुआयना किया। शोरूम के मालिक प्रवीन्द्र के अनुसार इस आग से उनका करीब 30-35 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।