फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   electronic cigrate more harmful then normal cigrate how

इलेक्ट्रानिक सिगरेट के ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप

Sat, 05 Oct 2013 02:08 AM IST
चंडीगढ़ /प्रवीण पाण्डेय।
चंडीगढ़ /प्रवीण पाण्डेय। Updated Sat, 05 Oct 2013 02:08 AM IST
विज्ञापन
 electronic cigrate more harmful then normal cigrate how

हरियाणा में हुक्का बार बंद होने के बाद अब इलेक्ट्रानिक सिगरेट का खतरा पैदा हो गया है। युवा इलेक्ट्रानिक सिगरेट का शिकार हो रहे हैं, जो कि आम सिगरेट से दस गुना ज्यादा घातक है।

विज्ञापन


जर्मनी में हुई अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में हरियाणा के अफसरों ने हुक्का बार बंद करने के मामले में अपने नंबर तो बना लिए, लेकिन इलेक्ट्रानिक सिगरेट पर लगाम नहीं कसी जा सकी। यह चिंता सेमिनार में भी जताई गई है।
विज्ञापन


प्रदेश के बड़े शहरों में इस समय इलेक्ट्रानिक सिगरेट का चलन बढ़ गया है। पंचकूला और गुड़गांव सहित एनसीआर क्षेत्र में इस सिगरेट की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। पिछले दिनों पंचकूला में ही बस अड्डे के सामने से खाद्य व आषुधि प्रशासन विभाग ने पचास के करीब इलेक्ट्रानिक सिगरेट बरामद कर उनका सैंपल भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सिगरेट बनाने वाली इस कंपनी के पते पर अफसरों को भेजकर सैंपल भरवाया जाएगा। जिसके बाद हरियाणा में इलेक्ट्रानिक सिगरेट पर भी पाबंदी लगना तकरीबन तय है।

सेमिनार में अधिकारियों ने यह तर्करखे हैं कि इलेक्ट्रानिक सिगरेट में .5 फीसदी निकोटीन है। यह आम सिगरेट से ज्यादा खतरनाक है। एक इलेक्ट्रानिक सिगरेट आम छह या सात सिगरेट के बराबर है।


यूरोप परेशान है हुक्का बार से:
इस समय पूरा युरोप हुक्का बार और इलेक्ट्रानिक सिगरेट से परेशान है। वहां पर नशे की यह आदत महामारी के रूप में फैल गई है। जिसके बाद हरियाणा ने उन्हें हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाने के तरीकों से अवगत करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed