{"_id":"342237edef2b4815f16023d384f809e4","slug":"electrical-connections-to-the-online-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन लेना है तो आनलाइन करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन लेना है तो आनलाइन करें आवेदन
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 20 Dec 2013 01:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडस्ट्री के लिए 10 किलोवाट से ज्यादा लोड वाले बिजली कनेक्शन और अन्य कैटेगरी के 20 किलोवाट से ज्यादा लोड वाले कनेक्शन के लिए आवेदन अब आनलाइन होंगे। बिजली उपभोक्ता एसएमएस के जरिए शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। यह फैसला वीरवार को बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक में किया गया।
बिजली मंत्री ने बताया कि बिजली निगमों और विजिलेंस के पास 140 शिकायतें पहुंची थी।
समीक्षा के दौरान अधिकतर शिकायतें बिजली बिलों से संबंधित मिली। उन्होंने बताया कि आनलाइन आवेदन की सुविधा आगामी एक जनवरी से उपलब्ध हो जाएगी।
उपभोक्ता अपनी शिकायत फोन नंबर 51969 एसएमएस भेजकर दर्ज करवा सकेंगे।
इसके लिए उपभोक्ता को अपने मोबाइल पर hr space uhbvn या hr space dhbvn और खाता नंबर टाइप करके एमएमएस करना पड़ेगा।
बिजली मंत्री ने अफसरों से कहा कि शिकायतों का निवारण प्राथमिकता हो। उपभोक्ता निवारण मंच के सदस्य हर महीने जिलों का दौरा करें।
इस दौरे की जानकारी अधीक्षणअभियंता दफ्तर में होनी चाहिए। मौके पर निपटान करने के लिए हर महीने के पहले सोमवार एसडीओ, दूसरे सोमवार कार्यकारी अभियंता, तीसरे सोमवार अधीक्षण अभियंता और चौथे सोमवार मुख्य अभियंता अपने दफ्तर में मौजूद रहें।
बिजली विभाग के प्रधान सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली शिकायतें दर्ज करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-1615 और बीएसएनएल नंबर 155333 उपलब्ध हैं। बिजली निगमों की वेबसाइट पर आनलाइन शिकायतें दर्ज करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
ढीली तारें ठीक करने और टूटे खंबे बदलने के लिए अभियान जारी है। जिन गांवों में लाइन लॉस 25 फीसदी से कम होगा, वहां 24 घंटे बिजली देने का फैसला है। शहरी क्षेत्रों में अगले साल मार्च तक बिजली मीटर परिसर के बाहर कर दिए जाएंगे।
गलत रीडिंग गंभीर मामला : कैप्टन
कैप्टन अजय यादव ने कहा कि बिजली मीटर की गलत रीडिंग लेना गंभीर मामला है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समय प्रदेश में उपभोक्ताओं के बिजली मीटरों की रीडिंग हरियाणा एक्स-सर्विसमैन लीग से करवाई जा रही है।
कैप्टन यादव ने कहा कि मीटर रीडिंग में खामियों का पता लगाने के लिए निगम अपने स्तर पर मीटर रीडिंग की क्रास वेरिफिकेशन करवाए और खामियां मिलने पर जुर्माना लगाए। जहां मीटर परिसर बंद हो या मीटर खराब हो तो निगम कर्मचारी खुद जाकर वास्तविकता का पता लगाए और तब बिल तैयार किया जाए।
बैठक में मुख्य संसदीय सचिव विनोद भ्याना, एचवीपीएन के एमडी अरुण कुमार, उत्तर और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमों के एमडी अनुराग अग्रवाल और अन्य अफसर उपस्थित थे।
जगजीत सिंह बने एचईआरसी सदस्य
बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव ने वीरवार को अपने दफ्तर में जगजीत सिंह को हरियाणा बिजली नियामक आयोग के सदस्य पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। न्यायाधीश (रिटायर्ड) आईपी वशिष्ठ की अध्यक्षता वाली चयन समिति की अनुशंसा पर जगजीत सिंह का चयन हुआ है।
समिति में मुख्य सचिव पीके चौधरी और केंद्रीय बिजली प्राधिकरण की अध्यक्ष नीरजा माथुर शामिल थे। जगजीत सिंह हरियाणा के औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के संयुक्त निदेशक/परीक्षा नियंत्रक पद से रिटायर हुए हैं। इस मौके पर आयोग के अध्यक्ष आरएन पराशर, सदस्य रोहताश दहिया भी उपस्थित थे।