{"_id":"6aa614455ac22302dd09c05b","slug":"efforts-to-identify-leadership-at-district-level-for-mahila-congress-in-haryana-have-begun-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला स्तर पर नेतृत्व तलाशने की कवायद शुरू, 20 सितंबर तक चलेगा संगठन सृजन अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला स्तर पर नेतृत्व तलाशने की कवायद शुरू, 20 सितंबर तक चलेगा संगठन सृजन अभियान
Sun, 13 Sep 2026 08:41 AM IST
Naveen
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: Naveen
Updated Sun, 13 Sep 2026 08:41 AM IST
सार
प्रदेश प्रभारी संजय दत्त के मुताबिक कांग्रेस ने सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों को पर्यवेक्षकों के साथ समन्वय करने और जरूरी संगठनात्मक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के झंडे (फाइल)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
हरियाणा कांग्रेस में संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद के बीच अब महिला कांग्रेस में जिला स्तर पर नेतृत्व तलाशने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 12 से 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके तहत जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए सक्रिय और जमीनी पकड़ रखने वाली महिला नेताओं की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
अभियान के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक जिलों में वरिष्ठ महिला नेताओं, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, पूर्व पदाधिकारियों, सक्रिय कार्यकर्ताओं और उभरते चेहरों से बातचीत करेंगे। इसमें केवल पार्टी के भीतर पद या पहचान ही नहीं बल्कि राजनीतिक सक्रियता, संगठन चलाने की क्षमता, जनसंपर्क और क्षेत्र में प्रभाव को भी कसौटी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पर्ल चौधरी के मुताबिक राजनीतिक तौर पर यह कवायद कांग्रेस के लिए इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि पार्टी लंबे समय से जमीनी संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही है। जिला महिला कांग्रेस में सक्रिय नेतृत्व तैयार होने से पार्टी को महिलाओं के बीच सीधे संपर्क बढ़ाने और बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी संजय दत्त के मुताबिक कांग्रेस ने सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों को पर्यवेक्षकों के साथ समन्वय करने और जरूरी संगठनात्मक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। पार्टी का कहना है कि अभियान का मकसद केवल जिला अध्यक्ष चुनना नहीं बल्कि भविष्य के लिए महिला नेतृत्व की दूसरी पंक्ति तैयार करना है।