फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Education department employee arrested for taking a bribe of ten thousand rupees

शिक्षा विभाग का कर्मचारी दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Wed, 04 Dec 2013 09:26 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Wed, 04 Dec 2013 09:26 PM IST
विज्ञापन
 Education department employee arrested for taking a bribe of ten thousand rupees
हरियाणा के जिला सिरसा में विजिलेंस ने मौलिक शिक्षा विभाग मेें सहायक रती राम को धर्मपुरा में तैनात कालांवाली निवासी जेबीटी अध्यापक सुरेंद्र कुमार की बहाली के लिए दस हजार रुपये की रिश्वत लेते काबू किया है। विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार के खिलाफ पुलिस में 15 सितंबर 2013 को धारा 354 के तहत मामला दर्ज किए जाने के बाद विभाग की ओर से उसे निलंबित कर दिया गया था। अदालत में 20 नवंबर को वह निर्दोष पाया गया, लेकिन अभी तक उसकी बहाली नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


आरोपों के मुताबिक मौलिक शिक्षा विभाग में सहायक रतीराम ने उसे बहाल करवाने की एवज में दस हजार रुपये रिश्वत की मांग की। सुरेंद्र कुमार ने इसकी शिकायत विजिलेंस से कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस ने निरीक्षक श्रीराम के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट अनुभव मेहता के साथ योजना तैयार की।

इसके बाद लघु सचिवालय में विजिलेंस ने अध्यापक सुरेंद्र कुमार से रती राम को दस हजार रुपये रिश्वत लेते दबोच लिया।

रती राम के खिलाफ भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed