फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   dumper owners protest against police naka

नाकों के विरोध में डंपर मालिकों ने लगाया जाम

Sat, 02 Nov 2013 09:53 PM IST
लोहारू/भिवानी/ब्यूरो
लोहारू/भिवानी/ब्यूरो Updated Sat, 02 Nov 2013 09:53 PM IST
विज्ञापन
dumper owners protest against police naka
हरियाणा के जिला भिवानी की लोहारू पुलिस की ओर से राजस्थान सीमा पर लगाए नाकों के विरोध में शनिवार को कई डंपर मालिकों और चालकों ने चौ. देवीलाल चौक पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


गुस्साए चालक वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर धरने पर बैठ गए और फिर जमकर नारेबाजी की।

जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उप तहसीलदार जगपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चालकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन



इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि हिरासत में लिए गए लोगों के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डंपर मालिकों और चालकों का कहना है कि जब वाहन ही नहीं चले तो इस बार काली दिवाली मनेगी।

डंपर मालिकों का कहना है कि वे अंडरलोड चलने को तैयार हैं, लेकिन किसी डंपर को पूर्ण रूप से सड़क पर चलने से नहीं रोका जा सकता।

इन लोगों ने प्रशासन से मांग की कि डंपरों की आवाजाही के लिए समय निर्धारित किया जाए।

हरियाणा में खनन बंद होने के कारण सीमावर्ती राजस्थान के पहाड़ों से पत्थर हरियाणा में लाए जाते हैं और हजारों डंपर इसमें लगे हुए हैं।

लोगों का आरोप है कि ये डंपर ओवरलोड चलते हैं, जिनके कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। डंपर चालकों पर लापरवाही से वाहन चलाने के साथ कई लोगों की जान लेने का भी आरोप है।

लोगों की नाराजगी और पब्लिक प्रॉपर्टी की रक्षा के लिए पुलिस ने इन डंपर चालकों को दिन में वाहन न चलाने के लिए पाबंद किया था।

अब डंपर चालकों और मालिकों का आरोप है कि पुलिस ने राजस्थान सीमा पर नाकाबंदी कर डंपरों की आवाजाही बिल्कुल रोक दी है, जिससे उन पर आश्रित लोगों की रोजी-रोटी बंद हो चुकी है। अब जब काम ही नहीं तो इस बार काली दिवाली मना रहे हैं।


उप तहसीलदार जगपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को एसडीएम की उपस्थिति में बैठक के बाद उच्चाधिकारियों से बात कर कोई निर्णय किया जाएगा। आम लोगों का कहना है कि ओवरलोड डंपरों को नहीं चलने दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed