{"_id":"69e5c4b0feb763cc1603eb8c","slug":"drunk-father-beats-his-daughter-in-panipat-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: शराब के नशे में पिता ने की मारपीट, बेटी ने लगाए यौन शोषण के आरोप; थाने पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: शराब के नशे में पिता ने की मारपीट, बेटी ने लगाए यौन शोषण के आरोप; थाने पहुंचा मामला
Mon, 20 Apr 2026 11:46 AM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:46 AM IST
सार
बेटी ने अपने पिता पर पानीपत में यौन शोषण के आरोप लगाए और थाने में पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज करवाई। जब पुलिस ने बयान दर्ज किए तो बेटी ने यौन शोषण की बात से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
women crime demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराब के नशे में पिता ने मारपीट की तो बेटी ने पिता पर यौन शोषण करने के आरोप लगा दिए। मां की शिकायत पर इसराना थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद युवती को मेडिकल के लिए भेजा तो उसने यौन शोषण की बात से इनकार कर दिया। पुलिस ने बयान दर्ज किए तो युवती अपने बयान से पलट गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
मामला थाना इसराना क्षेत्र के एक गांव का है। दो दिन पहले एक महिला ने थाने में शिकायत दी कि वह अपनी तीन बेटियों और पति के साथ रहती हैं। उसका पति शराब के नशे में मारपीट करता है और एक साल से बड़ी बेटी के साथ गलत काम कर रहा है। किसी को बताने पर जिंदा जलाने की धमकी देता है। पुलिस ने तुरंत ही युवती के बयान दर्ज किए और शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस किशोरी को मेडिकल के लिए लेकर पहुंची तो अस्पताल पहुंचने पर उसने गलत काम होने से इनकार कर दिया।
पुलिस ने फिर थाने में उसके बयान दर्ज किए तो उसने अपने बयान में पिता द्वारा गलत काम न करने की बात कही। साथ ही बताया कि उनके पिता शराब के नशे में मारपीट करते हैं जिससे परेशान होकर उन्होंने शिकायत दे दी थी। फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है।