फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Drug price monitoring begins in Haryana: Action will be taken against those charging exorbitant prices

हरियाणा में दवा की कीमतों की निगरानी शुरू:अधिक दाम वसूलने पर होगी कार्रवाई, टोल-फ्री नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत

Sat, 03 Jan 2026 08:35 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 03 Jan 2026 08:35 AM IST
सार

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, राज्य सरकार आम जनता को सस्ती और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से हरियाणा में दवाओं की कीमतों की निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन
Drug price monitoring begins in Haryana: Action will be taken against those charging exorbitant prices
सांकेतिक - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग ने दवा के अधिक दाम वसूलने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने ऐसे मामलों की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2413 जारी किया है। लोग इस पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा दवा की सही कीमत पता करने के लिए विभाग ने सही दाम मोबाइल एप भी शुरू किया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा में दवा की अधिक कीमत वसूलने के एक साल में 33 मामले सामने आए हैं। इन मामलों में कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एनपीपीए (राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण) को पत्र लिखा है। इसके अलावा तीन ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें पैकेट पर अंकित एमआरपी निर्धारित कीमत से अधिक पाई गई। इन मामलों में संबंधित कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, राज्य सरकार आम जनता को सस्ती और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से हरियाणा में दवाओं की कीमतों की निगरानी की जा रही है। एनपीपीए के दिशा-निर्देशों के तहत हरियाणा में प्राइस मॉनिटरिंग एंड रिसोर्स यूनिट व खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इन इकाइयों की जिम्मेदारी है कि आम नागरिकों को दवाएं सरकार की ओर से निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध हों। फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन हरियाणा के आयुक्त मनोज कुमार ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं दवा की अधिक कीमत वसूली जाती है तो उसकी शिकायत दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed