फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   dowry harassment

दहेज न दे सकी, करवाया जबरन गर्भपात

Fri, 06 Sep 2013 12:52 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Fri, 06 Sep 2013 12:52 PM IST
विज्ञापन
dowry harassment
दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता के साथ मारपीट करने और जबरन गर्भपात करवाने पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

हरियाणा के जींद की अर्बन एस्टेट निवासी शालिनी (26) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अक्तूबर 2011 को उसकी शादी अर्बन एस्टेट जींद निवासी नवनीत के साथ हुई थी।

शादी के कुछ समय बाद ही उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और दहेज की डिमांड करने लगे। इस दौरान उसके साथ मारपीट करते थे।

उसकी सास कृष्णा ने उसके साथ मारपीट की और पेट पर लात मार दी। इस दौरान वह गर्भवती थी। 17 नवंबर को शहर के एक निजी अस्पताल में जबरदस्ती उसका गर्भपात करवा दिया।
विज्ञापन


बाद में वह अपने मायके  में चली गई। पुलिस ने इस मामले में पति नवनीत, देवर अरविंद और सास कृष्णा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और जबरदस्ती गर्भपात करवाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति नवनीत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed