फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   doubt on the character of the wife's throat cut

चरित्र पर शक में पत्नी का गला काट डाला

Sat, 28 Sep 2013 10:03 PM IST
डबवाली/सिरसा/ब्यूरो
डबवाली/सिरसा/ब्यूरो Updated Sat, 28 Sep 2013 10:03 PM IST
विज्ञापन
doubt on the character of the wife's throat cut
हरियाणा के जिला सिरसा के डबवाली उपमंडल के गांव खुईयांमलकाना में त्रिलोक सिंह ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसका गला किरपाण से काट डाला।
विज्ञापन


हत्या के बाद आरोपी ने थाने में पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

पंजाब के जिला फिरोजपुर के थाना अबोहर के गांव दलबीरखेड़ा निवासी चरणजीत कौर की शादी सिरसा के गांव खुईयांमलकाना निवासी त्रिलोक सिंह के साथ हुई थी।

इनको एक बेटा और एक बेटी है। बेटी विवाहिता है। करीब दो साल से पति-पत्नी में तनाव चल रहा था। त्रिलोक सिंह पत्नी के चरित्र पर शक करता था।

पति-पत्नी में अनबन इतनी बढ़ चुकी थी कि चरणजीत कौर छह माह तक अपने मायके रही। करीब एक माह पूर्व ही ससुराल लौटी थी, लेकिन दोनों में सुलह नहीं हो पाई।

शनिवार दोपहर करीब चार बजे घर पर त्रिलोक सिंह और चरणजीत कौर अकेले थे। बेटा गुरजिंद्र सिंह खेत में गया हुआ था।

इसी दौरान मौका पाकर त्रिलोक सिंह ने पत्नी का किरपाण से गला काट डाला। वारदात के बाद कपड़े बदलकर अपने भाई निशान सिंह के घर पहुंचा।

जहां पर उसने खाना खा रहे अपने भतीजे कुलदीप सिंह को कहा कि वह उसकी ताई को मार कर आया है। इसके बाद सीधे थाना सदर पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

सदर थाना प्रभारी रवि खुंड़िया ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed