फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   domination of Punjab and Haryana

अनामी-ए-साईं खेल प्रतियोगिता में पंजाब और हरियाणा का दबदबा

Sat, 16 Nov 2013 11:01 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Sat, 16 Nov 2013 11:01 PM IST
विज्ञापन
 domination of Punjab and Haryana
डेरा सच्चा सौदा के एसएमजी खेल परिसर में सिरसा में आयोजित पहली अनामी-ए-साईं खेल प्रतियोगिता का शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन


इसमें हरियाणा और पंजाब के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने विजेताओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां के सान्निध्य में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों के बीच मुकाबलों का रोमांच दर्शकों के सिर चढ़कर बोला।

बोरी रेस में राजस्थान की कंचन प्रथम, दिल्ली की मीनू दूसरे स्थान पर रही। रस्साकसी के फाइनल में पंजाब और हरियाणा की टीमें एक-दूसर के सामने थीं।

कड़े संघर्ष के बाद पंजाब ने 2-0 से बाजी मारी। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में हरियाणा ने मात्र 48 सेकेंड में मटकी फोड़कर प्रथम स्थान, सत्ब्रह्मचारी सेेवादारों (एसबीएस) की टीम ने 3.48 मिनट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


स्लो साइकिलिंग में हरियाणा के विजय यमुनानगर ने पंजाब के प्रदीप कोटकपूरा को पछाड़ते हुए जीत दर्ज की।

डेरा प्रमुख द्वारा ईजाद नया खेल ‘भाले से निशाना’ एक बार फिर दर्शकों के रोमांच का केंद्र बना।

इसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस खेल में पंजाब के भोला सिंह भिखी ने 10 अंक हासिल करते हुए पहला स्थान हासिल किया, वहीं सत्ब्रह्मचारी सेवादार लखविंद्र इंसां और हिमाचल प्रदेश के प्रतिभागी बलबीर सिंह ने संयुक्त रूप से सात अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉन टेनिस में हरियाणा की पिंकी और पंजाब की कंचन के बीच कड़े मुकाबले में पिंकी ने कंचन को 7-5, 6-0 से मात दी। गुलस्टिक के रोमांचक मुकाबले में शाह सतनाम जी किक्रेट अकादमी की टीम ने पंजाब को मात देकर ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed