{"_id":"e56367f6899c042ea8ace1fd4af45529","slug":"do-fogging-or-face-prostest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार तक फॉगिंग नहीं तो होगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार तक फॉगिंग नहीं तो होगा प्रदर्शन
करनाल
Updated Fri, 27 Sep 2013 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू की रोकथाम के लिए बेपरवाह स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर शहर के लोगों में रोष है। बार-बार फॉगिंग की मांग कर रहे लोगों ने अब स्वास्थ्य विभाग को अल्टीमेटम दे दिया है।
लोगों का कहना कि यदि सोमवार तक शहर में फॉगिंग नहीं हुई तो वह सड़क पर उतरने से गुरेज नही करेंगे। शहर के चारों ओर इस समय गंदे पानी की ड्रेन व बरसाती नाला है जिनमें हर समय पानी खड़ा रहता है। जिसके चलते डेंगू मच्छर पनपने के भरपूर अवसर है।
अभी तक आधा दर्जन के करीब संदिग्ध डेंगू रोगी अपना इलाज करवा रहे है और लगातार बढ़ रही डेंगू की बीमारी का समाचार सुनकर लोग पूरी तरह घबराए हुए है। इस समस्या को लेकर शहर के कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
विज्ञापन
शहर की राइस मिल एसोसिएशन के उपप्रधान मलकीत सिंह का कहना कि स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी हमारे स्वास्थ्य को बेहतर रखना है, लेकिन आज जिस समय डेंगू जैसी भयंकर बीमारी लगातार अपने पाव पसार रही है ऐसे समय में स्वास्थ्य विभाग का फोगिंग आदि करने से बचना अपनी जिम्मेदारी भागना दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि अब स्वास्थ्य विभाग इस बारे में ज्यादा देर न करे, क्योंकि देरी किसी की जान भी ले सकती है। शहर के व्यापारी मोहित गर्ग का कहना है कि सरकार हमारे स्वास्थ्य को लेकर जितने बड़े-बडे़ दावे करती है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है।
उन्होंने कहा कि अब भी विभाग नहीं जागा तो मजबूरन लोगों को सड़क पर उतरना पड़ेगा। वही एक निजी स्कूल के प्रबंधक बाल किशन त्रिपाठी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की यह लापरवाही जनता पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि यदि स्वास्थ्य विभाग का रवैया इसी तरह बना रहा और तो जनता सड़कों पर उतरने से गुरेज नही करेंगी।