{"_id":"92c423719718721dbcf82143bb845870","slug":"distric-administration-has-no-money-for-housing-projects","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना तो शुरू कर दी लेकिन पैसे नहीं हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजना तो शुरू कर दी लेकिन पैसे नहीं हैं
कैथ्ाल
Updated Sat, 05 Oct 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिले कैथल में प्रियदर्शिनी आवास योजना की दूसरी किस्त नहीं मिलने की वजह से खंड के ज्यादातर गरीब लोगों के मकानों का निर्माण अधूरा पड़ा है।
इस वजह से योजना के लाभार्थी गरीब परिवार खुले आसमां के नीचे सोने को मजबूर हैं। योजना में खामियों की वजह से अब गरीब लोगों के पास सर ढांपने के लिए भी छत नहीं है।
कैथल जिले में योजना के तहत पहली किस्त मिलने के लालच में जो भी जीर्णशीर्ण मकान इन लोगों के पास थे, वह भी इन लोगों ने नए मकान बनाने के चक्कर में गिरा दिए।
अब नए मकान के निर्माण के लिए दूसरी किस्त नहीं मिलने से निर्माण कार्य अधर में लटक कर रह गया। ऐसे में आवास योजना के तहत लाभार्थी होने के बावजूद भी अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
कई लाभार्थियों ने बताया कि मकान का निर्माण शुरू किए कई माह बीत चुके हैं। इस दौरान प्रशासन की शर्तों के मुताबिक सभी कागजात संबधित अधिकारियों व पंचायतों को सौंप चुके हैं। परंतु इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
लोगों ने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द से इस योजना के तहत निर्धारित की गई राशि का अगला चेक जारी किया जाए, ताकि सर्दी से पहले वह अपने परिवार के लिए छत का साया पूरा कर सके।
शीघ्र दे दी जाएगी लाभार्थियों को राशि
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी शशी रानी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने राजौंद का कार्यभार संभाला है। ब्लाक के प्रियदर्शिनी आवास योजना के तहत लाभ लेने वाले 125 लोगों के कागजात पूरे कर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय को भेज दिए हैं। जैसे ही वहां से राशि जारी होगी तो तुरंत लाभार्थियों को वितरित कर दी जाएगी।