फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Diesel Petrol Price Today 4 November 2021 In Haryana : Petrol Diesel Price 4 November 2021 : Know Rates According To IOCL

Petrol Diesel Price: हरियाणा में 101.08 पेट्रोल तो 88.84 रुपये प्रति लीटर डीजल के दाम, वैट घटने से कल और घटेंगे भाव

Thu, 04 Nov 2021 10:54 AM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 04 Nov 2021 10:54 AM IST
सार

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों में दिवाली पर बड़ी कटौती की गई है। केंद्र सरकार ने जहां उत्पाद शुल्क कम किया है वहीं हरियाणा सरकार ने वैट घटाने की घोषणा कर दी है। पेट्रोल डीजल के दाम घटने से सभी वर्गों को लाभ होगा। 

विज्ञापन
Diesel Petrol Price Today 4 November 2021 In Haryana : Petrol Diesel Price 4 November 2021 : Know Rates According To IOCL
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर पांच रुपये व डीजल पर दस रुपये उत्पाद शुल्क कम किया है। वहीं हरियाणा ने वैट घटाने की घोषणा कर दी है। केंद्र सरकार के उत्पाद शुल्क व हरियाणा सरकार का वैट घटने से पेट्रोल व डीजल 12-12 रुपये प्रति लीटर सस्ते होंगे। केंद्र सरकार का उत्पाद शुल्क कम करने के बाद हरियाणा में 4 नवंबर को पेट्रोल का दाम 101.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल का दाम 88.84 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। उम्मीद की जा रही है कि हरियाणा सरकार ने जो वैट घटाया है वो आज आधी रात के बाद लागू हो जाएगा। जिसके बाद पेट्रोल और डीजल दोनों ही कल के मुकाबले 12 रुपये प्रति लीटर सस्ते होंगे। वहीं, राजधानी चंडीगढ़ में डीजल 86.46 और पेट्रोल का दाम 100.12 रुपये प्रति लीटर हो गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: केंद्र के बाद हरियाणा सरकार की सौगात: पेट्रोल-डीजल पर वैट किया कम, प्रदेश में 12 रुपये घटेंगे दाम
विज्ञापन


जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed