{"_id":"76b2320693d1d7fbf189b73738c91d08","slug":"diarrhea-in-the-village-buhana-two-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बुहावा में डायरिया ने लील ली दो जिंदगियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बुहावा में डायरिया ने लील ली दो जिंदगियां
कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 26 Sep 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद के गांव बुहावा में डायरिया से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। एक सप्ताह में डायरिया से मरने वालों की संख्या दो हो गई है। गांव में डायरिया के तीन नए रोगी सामने आए हैं जिन्हें उपचार के लिए पीएचसी डीग व शाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम की जगीर सिंह को उपचार देने के लिए बुहावा गांव पहुंच चुकी थी लेकिन मंगलवार दोपहर को जगीर सिंह ने दम तोड़ दिया। गांव के सरपंच कृष्ण कुमार ने बताया कि इससे पूर्व सात दिन पहले भी डायरिया से पीड़ित एक महिला की मौत हो चुकी है। गांव में डायरिया का कहर अभी भी जारी है।
बुधवार को भी डायरिया से पीड़ित तीन नए रोगी सामने आए। स्वास्थ्य विभाग की टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. सूबे सिंह ने बताया कि नए रोगियाें में कांता, संदीप, शिक्षा शामिल हैं। गंभीरावस्था के चलते कांता को शाहाबाद तथा संदीप व शिक्षा को पीएचसी डीग भर्ती करवाया गया है। डॉ. सूबे सिंह ने बताया कि गांव में डायरिया को अब कंट्रोल कर लिया गया है।
विज्ञापन
उन्हाेंने कहा कि बुधवार को भी आशा वर्कर व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर सर्वे किया और सभी को दवाएं व ओआरएस का घोल भी वितरित किया है।
उल्लेखनीय है कि शाहाबाद के गांव बुहावा में बीते दस दिनों से डायरिया फैला हुआ है। अब तक 30 से अधिक रोगी सामने आ चुके हैं। इनमें से डायरिया के कारण जगीर सिंह और बसो देवी की मौत हो चुकी है। अनेक रोगियों का शाहाबाद के सरकारी व निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पेयजल के लिए 16 सैंपल
जन स्वास्थ्य विभाग के जेई आरपी सिंह ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव बुहावा में पूरी तरह से जुटी हुई है। उन्हाेंने कहा कि बुधवार को भी गांव के अलग-अलग स्थानों से पानी के 16 सैंपल लिए गए हैं। उन्हाेंने बताया कि इन सैंपलाें को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है और जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि पानी में किसी तरह की दिक्कत है या नहीं। उन्हाेंने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर पेयजल पाइपों की जांच भी जगह-जगह से कर रहा है।
शौच के लिए चार सैंपल
डॉ. सूबे सिंह ने बताया कि डायरिया से पीड़ित चार रोगियाें के शौच के सैंपल लिए गए हैं। इन चारों सैंपलाें को जांच के लिए लैब में भेजा गया है ताकि पता चल सके कि डायरिया के साथ इन रोगियों को अन्य कोई बीमारी तो नहीं है।
स्वास्थ्य टीमें बढ़ाने की मांग
गांव बुहावा के सरपंच कृष्ण कुमार ने मांग की है कि गांव बुहावा में डायरिया को रोकने के लिए स्वास्थ्य टीमाें की संख्या बढ़ाई जाए तथा इसमें चिकित्सकाें को अधिक शामिल किया जाए। ताकि बढ़िया उपचार मिलने से रोगियाें को इस बीमारी से राहत मिले।