फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Delhi s pregnant girl murdered by her lover in Rohtak

चलती कार में प्रेमी बना हैवान: गला दबाकर हत्या की... 50KM दूर दफनाया शव, प्रेमिका को रखवाया था करवाचौथ का व्रत

Fri, 25 Oct 2024 09:58 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 25 Oct 2024 09:58 AM IST
सार

20 अक्तूबर को लापता होने के बाद युवती के भाई ने 21 अक्तूबर को उसकी गुमशुदगी नांगलोई थाने में दर्ज कराई थी। भाई ने बहन के प्रेमी आरोपी संजू पर भी संदेह जताया था।

विज्ञापन
Delhi s pregnant girl murdered by her lover in Rohtak
गर्भवती प्रेमिका को मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के नांगलोई की 20 वर्षीय युवती की प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने घर से 50 किमी दूर रोहतक के मदीना क्षेत्र स्थित जंगल में आकर शव दफना दिया। भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी व दोस्तों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

बाहरी दिल्ली जिला डीसीपी सचिन कुमार ने बताया कि नांगलोई क्षेत्र की रहने वाली युवती का पास के ही युवक संजू से प्रेम प्रसंग था। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। युवती ने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया तो वह मुकरने लगा। 20 अक्तूबर को आरोपी ने युवती को करवाचौथ व्रत रखने के लिए तैयार किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

व्रत खुलवाने के नाम पर किराए की कार में घुमाने ले गया
व्रत खुलवाने के नाम पर वह युवती को अपने दो दोस्त पंकज और ऋतिक के साथ किराए की एक कार में घुमाने ले गया। आरोपी ने रास्ते में गला दबाकर युवती की हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए सभी रोहतक पहुंचे। आरोपियों ने थाना बहु अकबरपुर क्षेत्र स्थित मदीना गांव के जंगल में करीब 3 फुट गड्ढा खोदकर शव दफना दिया। 

विज्ञापन

सबसे अधिक मोबाइल पर बात करने के साक्ष्य मिले
20 अक्तूबर को लापता होने के बाद युवती के भाई ने 21 अक्तूबर को उसकी गुमशुदगी नांगलोई थाने में दर्ज कराई थी। भाई ने आरोपी संजू पर भी संदेह जताया था। दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की तो संजू के युवती से सबसे अधिक मोबाइल पर बात करने के साक्ष्य मिले। युवती के मोबाइल पर अंतिम कॉल भी संजू ने ही की थी। संदेह पर पुलिस ने संजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल ली।

युवती को हुआ शक तो प्रेमी ने दबा दिया गला
पुलिस ने बताया कि रोहतक और बहादुरगढ़ के बीच हाईवे में ही युवती को अंदेशा हो गया था कि आज कुछ अनहोनी होगी। युवती ने विरोध शुरू किया तो आरोपी संजू ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।

भाई बोला- कई बार समझाया, पर नहीं सुनी बात
रोहतक में बहन के शव को खेत में दफनाया देखकर भाई अपने आंसू नहीं रोक पाया। उसने रोते हुए कहा कि कई बार बहन को समझाया था कि वह लड़का गलत है, उससे दूर रहे, लेकिन वह नहीं मानी और अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया।

मदीना गांव के पास 20 अक्तूबर को युवती को उसी के प्रेमी ने हत्याकर दफना दिया था। आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरी कार्रवाई दिल्ली पुलिस कर रही है। रोहतक पुलिस और एफएसएल प्रभारी सरोज दहिया ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य और नमूने जुटाए हैं। -प्रकाश चंद, थाना प्रभारी,बहु अकबरपुर

दोस्ती में हुआ जीवन और परिवार बर्बाद
पंकज और ऋतिक ने दोस्ती में आकर आरोपी संजू की मदद की और अपना और परिवार का जीवन भी बर्बाद कर लिया। परिवारवालों को जब इस वारदात का पता चला तो वह सिर पकड़कर बैठ गए कि आखिर इस काम में साथ देने की क्या जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed