फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Deadly attack on young boy due to old enmity

Haryana: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन आरोपी; बाजार में घुमाया

Tue, 02 Jun 2026 09:13 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 02 Jun 2026 09:13 PM IST
सार

आरोप है कि अनुकूल बैरागी, राका बैरागी उर्फ राकेश, अंकित राणा और सावन वाल्मीकि ने उसका पीछा किया और गोल मार्केट रेलवे रोड पर रोककर उसके साथ मारपीट की।

विज्ञापन
Deadly attack on young boy due to old enmity
पुलिस ने बाजार में करवाई आरोपियों की परेड - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी कलायत निवासी अंकित, अनुकूल तथा गांव लांबा खेड़ी निवासी सावन को काबू कर लिया। डीएसपी रोहताश ने बताया कि वार्ड नंबर-1 कलायत निवासी विनय उर्फ गोलू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 मई की रात वह अपने कारीगर के साथ बाइक पर कलायत लौट रहा था। रास्ते में संगम ढाबे के पास उसकी मुलाकात कुछ युवकों से हुई, जिनसे उसकी पुरानी रंजिश चली आ रही थी।
विज्ञापन




आरोप है कि अनुकूल बैरागी, राका बैरागी उर्फ राकेश, अंकित राणा और सावन वाल्मीकि ने उसका पीछा किया और गोल मार्केट रेलवे रोड पर रोककर उसके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ हाथापाई की और ईंट से सिर पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल विनय को पहले कलायत अस्पताल और बाद में नागरिक अस्पताल कैथल रेफर किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना कलायत में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि विनय और आरोपी अनुकूल के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका था, जिसमें अनुकूल को चोटें लगी थीं। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनास्थल की निशानदेही करवाई है। मामले की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुई थी। आरोपियों को शहर में भी घुमाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed