{"_id":"0d9d4a6a51b76918fce9e30e78a099c8","slug":"dangerous-lizard-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस खतरनाक जीव से पुलिस वाले भी डरे, काटने से हो जाती है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस खतरनाक जीव से पुलिस वाले भी डरे, काटने से हो जाती है मौत
फरीदाबाद/ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
अरावली की वादियों में स्थित फरीदाबाद के ग्रीन फील्ड कॉलोनी में बुधवार को एक वॉटर मिलियन लिजर्ड (जंगली छिपकली) घुस गई।
विज्ञापन
उसे पकड़ने के लिए पुलिस और वन्य जीव सुरक्षा विभाग के अधिकारी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे की कोशिश के बाद यह काबू में आई।
ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर ने दोपहर लगभग एक बजे सूरजकुंड पुलिस को सूचना दी कि उनके टॉयलेट में बड़ी छिपकली घुस आई है। यह छिपकली लगभग तीन फुट की है।
विज्ञापन
तीन फुट की छिपकली की बात सुनकर पुलिस के भी कान खडे़ हो गए। पुलिस टीम मकान नंबर-1446 में पहुंची, जहां यह जंगली छिपकली घुसी हुई थी। इस बात की सूचना वन्य जीव सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर को भी दी गई।
विज्ञापन
उनके पहुंचने से पहले किसी की भी जंगली छिपकली को पकड़ने की हिम्मत नहीं हुई।
सूचना पाने के आधे घंटे बाद विभाग के इंस्पेक्टर डेलचंद सागर पहुंचे, जिसके बाद इस पर किसी तरह काबू पाया गया। पुलिस वाले भी डर रहे थे कि कहीं यह छिपकली उन पर न झपट पड़े। डेलचंद सागर ने इसे अपने कब्जे में लिया और कुछ देर बाद वापस पहाड़ियों में छोड़ दिया।
काटने से हो जाती है मौत
वन्य जीव सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर डेलचंद सागर ने बताया कि यह कॉलोनी पहाड़ियों में स्थित है। अरावली के जंगलों में कई तरह के जानवर रहते हैं, जोकि भोजन की खोज में भटकते हुए कई बार आबादी की तरफ आ जाते हैं।
संभावना है कि जंगली छिपकली भी भोजन की खोज में आई होगी। यह बेहद खतरनाक होती है। इसके काटने से आदमी की मौत हो जाती है। इसके आबादी से बाहर आने का मामला पहली बार प्रकाश में आया है।