{"_id":"676ca70c648ca0fe210dae29","slug":"dallewal-health-critical-strategy-will-be-made-today-on-punjab-bandh-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narwana : डल्लेवाल की सेहत नाजुक... रक्तचाप चिंताजनक, पंजाब बंद पर आज बनेगी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narwana : डल्लेवाल की सेहत नाजुक... रक्तचाप चिंताजनक, पंजाब बंद पर आज बनेगी रणनीति
Thu, 26 Dec 2024 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नरवाना
अमर उजाला नेटवर्क, नरवाना
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 Dec 2024 06:15 AM IST
सार
चिकित्सकों ने बुधवार को मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया, डल्लेवाल का ब्लड प्रेशर 100/70 है, जो चिंताजनक है। बताया जा रहा है कि 30 दिसंबर के पंजाब बंद को लेकर बृहस्पतिवार को खनौरी बाॅर्डर पर कई संगठन रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
जगजीत डल्लेवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एमएसपी खरीद की गारंटी को लेकर खनौरी बाॅर्डर पर 30 दिन से अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का स्वास्थ्य गिरता जा रहा है। चिकित्सकों ने बुधवार को मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया, डल्लेवाल का ब्लड प्रेशर 100/70 है, जो चिंताजनक है। बताया जा रहा है कि 30 दिसंबर के पंजाब बंद को लेकर बृहस्पतिवार को खनौरी बाॅर्डर पर कई संगठन रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन बुधवार को 30वें दिन में प्रवेश कर गया। डल्लेवाल खनौरी बॉर्डर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जिसमें उनकी प्रमुख मांग केंद्र सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी और अन्य किसानों की समस्याओं का समाधान है।
विज्ञापन
वहीं कल आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा के डल्लेवाल से मिलने खनौरी बॉर्डर पहुंचने की खबर थी। डल्लेवाल का मेडिकल चेकअप करवाने के लिए खनौरी बॉर्डर जा रही एक मेडिकल टीम हादसे का शिकार हो गई है। घायलों को राजिंदरा अस्पताल, पटियाला में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन