{"_id":"682bef26da2efc5e3003859e","slug":"cyber-attack-on-website-of-uttar-haryana-bijli-vitran-nigam-new-connections-stopped-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की वेबसाइट पर साइबर अटैक, 50 हजार नए कनेक्शन सहित सेवाएं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की वेबसाइट पर साइबर अटैक, 50 हजार नए कनेक्शन सहित सेवाएं ठप
Tue, 20 May 2025 08:25 AM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 20 May 2025 08:25 AM IST
सार
अधिकारी ने जानकारी दी कि तकनीकी विशेषज्ञ इस समस्या के समाधान के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं और अगले 48 घंटों में सभी सेवाएं पहले की तरह बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
साइबर हमला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्रीपिक
विस्तार
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर 7 मई 2025 से साइबर अटैक की घटना सामने आई है। इस हमले के कारण नए उपभोक्ताओं के लिए बिजली कनेक्शन और अन्य तकनीकी सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस साइबर अटैक के चलते वेबसाइट की कार्यक्षमता प्रभावित हुई है, जिससे उपभोक्ता सेवाएं बाधित हो रही हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने जानकारी दी कि तकनीकी विशेषज्ञ इस समस्या के समाधान के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं और अगले 48 घंटों में सभी सेवाएं पहले की तरह बहाल होने की उम्मीद है। इस हमले के कारण अब तक 50,000 से अधिक नए बिजली कनेक्शन के आवेदन लंबित हो गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन