{"_id":"618f63e70a4188707c4c4de6","slug":"youth-attacked-with-sharp-weapon-in-haibatpur-village-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: हैबतपुर गांव में धारदार हथियार से युवक पर हमला, फेसबुक पर टिप्पणी करने को लेकर हुआ विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद: हैबतपुर गांव में धारदार हथियार से युवक पर हमला, फेसबुक पर टिप्पणी करने को लेकर हुआ विवाद
Sat, 13 Nov 2021 12:36 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:36 PM IST
सार
पुलिस ने हैबतपुर गांव में हमला करने के आरोप में एक युवक को नामजद किया है। विवाद फेसबुक पर डाली गई पोस्ट पर टिप्पणी करने को लेकर हुआ। शोर मचाने पर हमला करने वाला युवक फरार हो गया। जाते-जाते युवक को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
विस्तार
जींद के हैबतपुर गांव में तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप में एक युवक को नामजद किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में 22 वर्षीय अंकित ने कहा कि 10 नवंबर को वह गांव में रजबाहा के पास दीपक, जय सिंह की मीट की दुकान पर बैठा था। दुकान पर विशाल व अनूप भी मौजूद थे। इस दौरान अंकित का चचेरा भाई बंटी वहां आया, जो हाथ में धारदार हथियार लिए हुए था और उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर बंटी वहां से भाग गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-हरियाणा: 28 नवंबर तक बढ़ाया गया महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा, सिनेमा-होटल पूरी तरह खुलेंगे
विज्ञापन
जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी। अंकित द्वारा बंटी की फेसबुक आईडी पर कोई टिप्पणी की गई थी। इससे नाराज होकर बंटी ने अंकित पर हथियार से हमला कर दिया। अंकित को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल जींद में लाया गया। जांच अधिकारी एएसआई चंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने अंकित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन