फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Young Man Commits Suicide in Hisar of Haryana

हिसार: प्रेमिका से दुष्कर्म से आहत युवक फंदे पर झूला, दो पेज के सुसाइड नोट में बताया सच

Fri, 24 Sep 2021 12:21 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 Sep 2021 12:21 PM IST
सार

दो पेज के सुसाइड नोट में सोनू ने अन्य गांव निवासी एक युवक पर उसकी प्रेमिका से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सोनू ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी अन्य गांव निवासी एक युवती से दोस्ती थी।

विज्ञापन
Young Man Commits Suicide in Hisar of Haryana
मृतक सोनू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो पेज का सुसाइड नोट लिखकर हिसार के एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक चार बहनों का इकलौता भाई था। सुसाइड नोट में उसने एक अन्य युवक पर अपनी प्रेमिका से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- खौफनाक कदम: रोहतक के युवक व किशोरी ने गोहाना में जहर खाकर खत्म की जीवन लीला, बेसुध हालत में थे मिले 
विज्ञापन

 

हिसार के बाडो-पट्टी निवासी 24 वर्षीय सोनू ने गुरुवार रात दो पेज का सुसाइड नोट छोड़कर कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह सोनू की माता प्रमिता ने उसे फंदे पर लटका देखा तो उसके पिता ओमप्रकाश को इसके बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही बरवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। सोनू शहर के एक कोचिंग सेंटर में सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए जाता था और चार बहनों का इकलौता भाई था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये लिखा सुसाइड नोट में
दो पेज के सुसाइड नोट में सोनू ने अन्य गांव निवासी एक युवक पर उसकी प्रेमिका से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सोनू ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी अन्य गांव निवासी एक युवती से दोस्ती थी। उनकी दोस्ती के बारे में उसकी प्रेमिका के ही गांव के एक युवक को पता चल गया। उसके बाद आरोपी उन्हें ब्लैकमेल करने लगा। इस बीच आरोपी ने उसकी प्रेमिका को ब्लैकमेल कर होटल में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है। सोनू ने सुसाइड नोट में बताया कि आरोपी सरकारी नौकरी करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed