फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Womans chain snatched in Rohtak

रोहतक: बेटी के साथ गली में टहल रही महिला की डेढ़ तोले की चेन छीनी, आरोपी सीसीटीवी में कैद

Mon, 25 Oct 2021 03:01 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: प्रमोद कुमार Updated Mon, 25 Oct 2021 03:01 PM IST
सार

रोहतक के सुखपुरा चौक के पास छोटू राम नगर में महिला से स्नैचिंग हो गई। आरोपी पैदल आया और रात के समय महिला की चेन तोड़कर ले गया। चेन डेढ़ तोले की थी। महिला वारदात के समय गली में टहल रही थी कि अचानक बदमाश स्नैचिंग कर गया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Womans chain snatched in Rohtak
सीसीटीवी में दिख रहा आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के सुखपुरा चौक के नजदीक छोटू राम नगर में एक युवक झपट्टा मारकर महिला की चेन तोड़कर ले गया। वारदात रात करीब 8 बजे उस समय हुई, जब महिला अपनी बेटी के साथ गली में टहल रही थी। आरोपी भागते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला रूबी ने शिकायत दी है। जिसमें बताया गया है कि वह छोटू राम नगर की गली नंबर-6 में रहती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-सोनीपत: गोदाम पर गुजरात पुलिस का छापा, यहां से लाखों की शराब तस्करी का है आरोप
विज्ञापन


पैदल ही आया था आरोपी
रात करीब 8 बजे बेटी वंशिका के साथ गली में टहल रही थी। अचानक पीछे से पैदल ही एक युवक आया और उसकी डेढ़ तोले सोने की चेन तोड़ ली। उसने परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। परिजनों ने पुलिस के कंट्रोल रूम में शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल में युवक नजदीक के सीसीटीवी कैमरे में भागते समय दिखाई दे रहा है। युवक ने टी-शर्ट व सफेद रंग की पेंट और पैरों में स्लीपर पहन रखे थे। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed